न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने किया मेट्रो में सफर, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, टाइगर ऐसे कर रहे ‘गणपत’ का प्रमोशन

‘ग्रीक गॉड’ के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे आए दिन अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 7:02:02

2 News : ऋतिक ने किया मेट्रो में सफर, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, टाइगर ऐसे कर रहे ‘गणपत’ का प्रमोशन

‘ग्रीक गॉड’ के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे आए दिन अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल ऋतिक ने आज शुक्रवार (13 अक्टूबर) को मुंबई मेट्रो में सफर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफर की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।

ऋतिक कभी मेट्रो के दरवाजे के पास खड़े होकर तो कभी सीट पर बैठे हुए पोज देते दिखे। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, ‘आज काम पर जाने के लिए मेट्रो पकड़ी। कुछ बेहद प्यारे और दयालु लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे जो प्यार दिया, उसे आपके साथ शेयर कर रहा हूं। अनुभव शानदार था। गर्मी+ट्रैफिक को मात देते हुए। मैं जिस एक्शन शूट के लिए जा रहा हूं, उसके लिए मैंने अपनी पीठ बचाकर रखी है।’

उल्लेखनीय है कि ऋतिक को अपने बीच पाकर कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'लव।' हेयर डिजाइनर आलम हकीम लिखते हैं, 'इंस्टाग्राम पर आज की सबसे प्यारी पोस्ट।' ऋतिक फिलहाल सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की क्लिप, सड़क पर स्केटिंग करते दिखे

एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसमें कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की भी खास भूमिकाएं हैं। इसमें लोगों को शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। इस बीच टाइगर ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'कोई पूछे तो बताना कि हम (काम के लिए टाइम पे) आए हैं। 20 अक्टूबर हमारे रास्ते में है।'

टाइगर ने अपनी फिल्म को हैशटैग के साथ जोड़ा है। दरअसल टाइगर का इशारा फिल्म के गाने ‘हम आए हैं’ की ओर है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में टाइगर को कैजुअल ड्रेस में कार के साथ स्केटिंग करते हुए देखा जा सकता है। वह गाने पर हुक स्टेप करते हुए दिखते हैं। थोड़ी देर के बाद कार से अलग होकर सड़क पर स्केटिंग करते हैं।

टाइगर की इस पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह ने फायर इमोजी छोड़े हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने स्माइली और लाल दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया है, 'बहुत बढ़िया।' फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका