न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड सबा के साथ डिनर डेट पर दिखे ऋतिक, बेटे भी थे मौजूद, ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई पक्की

एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। वे शुक्रवार (1 सितंबर) रात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 11:28:40

गर्लफ्रेंड सबा के साथ डिनर डेट पर दिखे ऋतिक, बेटे भी थे मौजूद, ‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई पक्की

एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। वे शुक्रवार (1 सितंबर) रात एक बार फिर साथ नजर आए। दरअसल वे डिनर डेट पर दिखे। सबा का हाथ पकड़े ऋतिक कैजुअल लुक में नजर आए। खास बात ये है कि ऋतिक के साथ उनके बेटे रेहान रोशन और रिदान रोशन भी दिखे। पैपराजी ने उन्हें मुंबई के हक्कासन रेस्टोरेंट के बाहर कार से निकलते हुए कैमरे में कैद किया।

ऋतिक ने व्हाइट टी-शर्ट, खाकी पैंट और व्हाइट शूज पहने थे। सबा ब्लू ड्रेस और स्नीकर्स में नजर आईं। रेहान ने ब्लैक टी-शर्ट और रिदान ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। व्हाइट शूज में सभी पूरी तरह से कैजुअल लुक में दिखाई दिए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त ऋतिक ने सबा का हाथ थामा हुआ था। दोनों को बच्चों के बगैर कार में बैठते देखा गया।

बता दें कि पिछले साल फरवरी में ऋतिक और सबा को डेट पर देखने के बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें चल पड़ी थीं। इसके बाद से उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक की शादी दिसंबर 2000 में एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान से हुई थी। शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। सुजैन का भी इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ अफेयर चल रहा है।

Hrithik Roshan,saba azad,war 2 movie,sussanne khan,arslan goni,junior ntr,hrithik saba

‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने अपने अब तक के करिअर में कई शानदार परफोरमेंस दी है। वे अपने पिता राकेश रोशन की विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। यूं तो ऋतिक ने हर जोनर की फिल्म में खुद को साबित किया है, लेकिन एक्शन और डांस को उनका यूएसपी माना जाता है। ऋतिक की पिछली फिल्म 2022 में आई ‘विक्रम वेधा’ फ्लॉप रही थी। अब ऋतिक की ‘वॉर 2’ लाइन में है। इसमें ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर भी दिखेंगे।

अब खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए तारीख तय कर ली है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के बाद इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा ने दूसरे पार्ट की तैयारी की है। इस दफा डायरेक्टर अयान मुखर्जी रहेंगे। खबरों की माने तो ‘वॉर 2’ के लिए मेकर्स ने 2025 गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

इस दौरान वीकेंड पड़ रहा है तो ऐसे में फिल्म के लिए फायदा हो सकता है। रिपब्लिक डे का वीकेंड हमेशा ही अच्छी कमाई के लिए बेहतरीन रहता है, फिर चाहे अग्निपथ हो या फिर पठान। हालांकि फिल्म की सही रिलीज डेट तभी पक्की हो सकेगी जब फिल्म नवंबर में फ्लोर पर पहुंच जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार