न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डिप्रेशन से जूझ रही थीं ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन, माधुरी के साथ शादी को लेकर ऐसा बोले डॉ. नेने

एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 7:01:29

2 News : डिप्रेशन से जूझ रही थीं ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन, माधुरी के साथ शादी को लेकर ऐसा बोले डॉ. नेने

एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं। पिछले दिनों ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के निर्माता ने नेपोटिज्म को लेकर लग रहे आरोप पर साफ किया था कि पश्मीना की न तो ऋतिक ने सिफारिश की थी और न ही उनके पिता ने। उन्हें योग्यता के दम पर यह रोल मिला है।

अब पश्मीना ने हाल ही में अपनी मानसिक सेहत और पहली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की। पश्मीना ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं शुरुआती समय में डिप्रेशन से जूझ रही थीं। मैं कनफ्यूज थीं कि ‘अच्छी एक्ट्रेस’ बन सकती हूं या नहीं और मैं केवल दोपहर में ही सोती थीं। मैं स्कूल में परफॉर्मिंग आर्ट्स (थिएटर) का हिस्सा थीं, लेकिन उस समय एक्टिंग को लेकर ‘श्योर’ नहीं थीं। इसलिए मैंने मार्केटिंग के लिए यूके में अलग-अलग यूनिवर्सिटी में एप्लाई किया। मुझे वीजा मिल गया, कमरे बुक हो गए और गर्मियों की छुट्टियां थीं।

मैं बहुत उदास थीं। मैं मार्केटिंग में आर्टिस्टिक तौर पर संतुष्ट नहीं थी। तब मैंने यह देखने के लिए एक फोटोशूट करवाया कि मेरे अंदर क्या है। मैंने पिता और अंकल को फोटोशूट दिखाया। उन्होंने कहा कि हां हर किसी में कुछ न कुछ होता है, लेकिन आपको उसे निखारना होता है। इसके बाद मैंने एक्टिंग और डांस की क्लास ली। भरतनाट्यम समेत डांस फॉर्म सीखे और बैक-टू-बैक ऑडिशन दिए। मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया था।

Hrithik Roshan,pashmina roshan,actress pashmina roshan,pashmina depression,rakesh roshan,rajesh roshan,ishq vishq rebound,madhuri dixit,dr sriram nene,madhuri sriram

माधुरी मेरी पत्नी और पार्टनर है, मेरा प्रोत्साहन भी वही है : डॉ. श्रीराम नेने

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (57) ने कई सालों तक अपनी एक्टिंग और डांस से दर्शकों के दिलों पर राज किया। कह सकते हैं कि 90 का दशक ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी के नाम रहा। माधुरी शादी के बाद से काफी हद तक एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। माधुरी ने डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी की है। कपल की केमिस्ट्री जबरदस्त है। नेने ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की। नेने से जब रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछा कि किसी सेलिब्रिटी से शादी करना कैसा होता है तो जवाब दिया कि मैं उन्हें उस तरह से नहीं जानता।

वह मेरी पत्नी और पार्टनर है और मेरा प्रोत्साहन भी वही है। हम एक ऐसी शादी में पार्टनर हैं जहां हम हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। अगर आप उस प्रकार का रिश्ता डवलप करते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने क्या किया। मैं कभी उनकी हिस्ट्री नहीं जानता था और वह कभी मेरी नहीं जानती थीं। हम बहुत अलग दुनिया से आए हैं फिर भी एक जैसे हैं।

जैसे सबरीजन महाराष्ट्र, वैसी ही भाषा और बैकग्राउंड। हम दोनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। मैं कहूंगा कि ये मेरी लाइफ की सबसे अमेजिंग चीज है। एंड ऑफ द डे आपका रिश्ता और साथ मिलकर की गई मौज-मस्ती मायने रखती है। बता दें माधुरी और नेने की शादी साल 1999 में हुई थी। उनके दो बेटे अरिन और रियान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क