न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बैसाखियों के सहारे दिखे ऋतिक, पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, शहनाज को डेट करने पर ऐसा बोले गुरु

एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म फैंस को पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 6:43:53

2 News : बैसाखियों के सहारे दिखे ऋतिक, पोस्ट शेयर कर बताया दर्द, शहनाज को डेट करने पर ऐसा बोले गुरु

एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म फैंस को पसंद आ रही है और यह अभी तक सिनेमाघरों में डटी हुई है। भारत में इसकी कमाई करीब 200 करोड़ रुपए हो चुकी है। बहरहाल ऋतिक से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जो उनके चाहने वालों को चिंतित कर देगी। दरअसल ऋतिक ने आज बुधवार (14 फरवरी) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

फोटो में वह बैसाखी के सहारे खड़े हैं। उनके पेट के हिस्से में भी एक बेल्ट बंधी दिख रही है। उनका चेहरा कुछ उतरा हुआ है। ऋतिक ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख इस हालत की वजह के साथ ही दर्द के बारे में भी बताया। ऋतिक ने लिखा, “गुड आफटरनून, आपमें से कितने लोगों को कभी बैसाखी या व्हीलचेयर पर रहने की जरूरत पड़ी और इससे आपको कैसा महसूस हुआ? मुझे याद है कि मेरे दादाजी ने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठने से इनकार कर दिया था क्योंकि ये उनकी खुद की मजूबत मानसिक छवि के साथ मेल नहीं खाता था।

मुझे याद है मैंने कहा था, लेकिन दादा ये सिर्फ एक चोट है और इसका आपकी उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। ये चोट को ठीक करने में मदद करेगा और उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुचांएगा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और अजनबियों के लिए मजबूत बनने की छवि दिखाई। इससे उनका दर्द बढ़ गया और इलाज में देरी हुई। ये एक सैनिक मानसिकता है, जो दर्द में आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाने का काम करती है।

चोट के दर्द को कम करने में सहायता करती है। मेरे पिता भी इसी विचारधारा के हैं, लेकिन इस समय में मैं जो महसूस कर रहा हूं, वह वास्तव में काफी पीड़ादायक है। लेकिन मैं भी इसी धारणा के साथ उठ खड़ा हुआ हूं और बैसाखियों के सहारे व मानसिक ताकत के दम पर दर्द से लड़ने की कोशिश कर रहा हूं। कल मेरी एक मांसपेशी में खिंचाव आ गया था और धीरे-धीरे ये बढ़ गया।

पिछले कई दिनों से चल रही है गुरु रंधावा और शहनाज गिल के अफेयर की खबरें

मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके जरिए गुरु एक्टिंग की शुरुआत करने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस सई मांजेरकर हैं। गुरु प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कहा जा रहा है कि गुरु बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल को डेट रहे हैं। अब इस पर गुरु ने सफाई दी है।

गुरु ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सिंगल है लेकिन रिलेशनशिप के लिए ओपन हैं। गुरु ने कहा कि कि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो हमेशा प्यार में रहता हूं। प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास है हर किसी को प्यार करना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर कोई आपको प्यार नहीं करता है तब भी आपको किसी से प्यार करने से लिए खुद को रोकना नहीं चाहिए। आखिर एकतरफा प्यार भी कुछ होता है। मैं पार्टनर को एक दिन डेडिकेट करने में यकीन नहीं रखता।

जिससे हम प्यार करते हैं उससे अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए एक खास दिन का इंतजार करना मुझे पसंद नहीं है। लेकिन जो लोग वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करते हैं मैं उनकी फीलिंग्स भी समझता हूं। मैं सिंगल हूं इसलिए इस बार तो मैं ये दिन सेलिब्रेट नहीं करने वाला लेकिन जो लोग मुझे प्यार करते हैं उनसे अपनी फिल्म का सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट जरूर करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका