न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के बर्थडे में पहुंचे ये सितारे, हिना खान ने ऐसे मनाया मां का जन्मदिन

सेलेब्रिटीज के हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शनिवार (24 अगस्त) को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आलिम ने एक पार्टी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 12:50:34

2 News : हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के बर्थडे में पहुंचे ये सितारे, हिना खान ने ऐसे मनाया मां का जन्मदिन

सेलेब्रिटीज के हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शनिवार (24 अगस्त) को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आलिम ने एक पार्टी होस्ट की, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। ऋतिक ने ऑल ब्लैक लुक को चुना था। वे टी-शर्ट, मैचिंग कार्गो पैंट और हैट में हैंडसम लग रहे थे। ऋतिक ने आलिम और उनकी पत्नी शानो हंसपाल हकी के साथ पोज दिए। बॉबी देओल पत्नी तान्या देओल के साथ पहुंचे।

कपल एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखे। बॉबी ने ब्लैक ब्लेजर पर मैचिंग पैंट कैरी की थी। अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने लाइमलाइट लूट ली। कपल करीबी दोस्तों के साथ गॉथिक थीम वाली पार्टी में शामिल हुआ। अरबाज पत्नी के साथ ट्विनिंग करते दिखें। अरबाज व्हाइट शर्ट व ब्लैक पैंट और शूरा सिल्वर कलर के ऑफ शोल्डर टॉप व ब्लैक गिल्टर पैंट में जंच रही थीं। दोनों हाथों में हाथ डाले एंट्री करते नजर आए।

एक्टर शाहिद कपूर अलग अंदाज में दिखे। व्हाइट शर्ट और पैंट में शाहिद हैंडसम दिख रहे थे। शाहिद के भाई एक्टर ईशान खट्टर ऑल ब्लैक ड्रेस में दिखे। एक्टर सुनील शेट्टी, सोनू सूद, आफताब शिवदासानी, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, तुषार कपूर, रोनित रॉय सहित और कई सितारों ने भी पार्टी की शान बढ़ाई।

हिना ने मां के जन्मदिन का वीडियो किया शेयर, एक्ट्रेस लड़ रहीं कैंसर से जंग

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय जानलेवा बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को बीमारी के बारे में बताया था। तब से ही वह लगातार हेल्थ अपडेट दे रही हैं। इस बीच हिना ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया।

हिना हर साल मां के बर्थडे पर बड़ी पार्टी देती थीं, लेकिन इस बार फैमिली के बीच सादगी से जश्न मनाया। हिना ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मां को केक काटते हुए देखा जा सकता है। दोनों खुशी-खुशी पोज भी दे रही हैं। मां कहती हैं, “इस बार मेरी यही विश है कि हिना अगले साल इस टाइम तक बिल्कुल अच्छी होनी चाहिए, तो हम बहुत अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे क्योंकि मेरी ये दिल से दुआ है कि हिना ठीक हो जाएं।”

इसके बाद वह मोमबत्ती बुझाती और केक काटती हैं। टेबल को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है और बैकग्राउंड में एक बड़ा गुलदस्ता रखा है। हिना ने कैप्शन में लिखा, “मां, तुम्हारी हेल्दी, खुशी और लंबी उम्र की विश मांगती हूं। आमीन।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका