न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुजैन को अर्सलान ने किया बर्थडे विश तो ऋतिक ने दी रिएक्शन, इधर-इस एक्ट्रेस को बर्थडे पर इन्होंने किया प्रपोज

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान आज 26 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 7:59:08

2 News : सुजैन को अर्सलान ने किया बर्थडे विश तो ऋतिक ने दी रिएक्शन, इधर-इस एक्ट्रेस को बर्थडे पर इन्होंने किया प्रपोज

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान आज 26 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने इंस्टा अकाउंट से उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा और अफसोस जताया कि वे जश्न में शामिल नहीं हो सके। उनकी पोस्ट पर ऋतिक ने भी रिएक्शन दी है।

अर्सलान ने सुजैन के साथ बिताए गए सबसे अच्छे पलों को संजोए हुए वीडियो शेयर किया। अर्सलान ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माई लव @suzkr। सबसे पहले तो मुझे बहुत दुख है कि मैं अभी आपके साथ नहीं हूं। हम चीजे खो सकते हैं, लेकिन अच्छी यादें अवश्य बना सकते हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं और आपके लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करता हूं। जैसा कि वादा किया गया था कि हम इस सीजन में जब भी मिलेंगे (जो बहुत कम होगा) जश्न मनाएंगे। मुझे फिर से आस्तिक बनाने के लिए धन्यवाद। मुझे आपसे प्यार है। यह केवल हमारे लिए समर्पित है।''

इस पर सुजैन ने लिखा, “माय्य्य्य्य्य लव माय जानू। तुम मेरी हर चीज हो, मैं इस ग्रह पर सबसे भाग्यशाली महिला हूं और इस ब्रह्मांड ने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया है... तुम।” इस बीच ऋतिक ने लिखा, “प्यारे। जन्मदिन मुबारक हो दोस्तों।” उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी, लेकिन 2014 में तलाक ले लिया था। उनके दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं।

एक्ट्रेस अमाला पॉल हुईं 32 साल की, बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने शेयर किया वीडियो

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल आज 26 अक्टूबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अमाला के बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें प्रपोज किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जगत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वे अमाला को प्रपोज करते दिख रहे हैं।

अमाला को इस बारे में कुछ नहीं पता था। जगत ने इसे सरप्राइज रखा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमाला जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। जगत ने कैप्शन में लिखा, “मेरी जिप्सी क्वीन ने हां कह दिया।” वीडियो में अमाला और जगत रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों खाने का लुत्फ उठाते हैं, इसी बीच कुछ डांसर्स वहां डांस करती दिखती हैं।

अचानक जगत उठते हैं और उनके साथ नाचने लगते हैं। वे अमाला को भी बुलाते हैं और एकदम से उन्हें रिंग दिखाकर सरप्राइज देते हैं। उल्लेखनीय है कि अमाला ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2017 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका