न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ के टीजर में छाए ऋतिक, दीपिका व अनिल, टीजर जारी कर बताया यश की नई फिल्म का टाइटल

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन ड्रामा ‘फाइटर’ अगले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 12:30:23

2 News : ‘फाइटर’ के टीजर में छाए ऋतिक, दीपिका व अनिल, टीजर जारी कर बताया यश की नई फिल्म का टाइटल

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन ड्रामा ‘फाइटर’ अगले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में तीनों कलाकारों के नए पोस्टर सामने आए थे। इनके लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोगों ने इन पर भरपूर प्यार बरसाया। वे इस फिल्म को लेकर क्रेजी हुए जा रहे हैं और बेसब्री से इसके थिएटर में आने का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच आज शुक्रवार (8 दिसंबर) को मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया। इस फिल्म के 1:13 मिनट के टीजर में ऋतिक, दीपिका व अनिल को सेना की वर्दी में हवाई स्टंट करते देखा जा सकता हैं। जहां हर कोई फाइटर जेट की सवारी कर रहा है। इसके अलावा बैकग्राउंड में झंडे के साथ हेलीकॉप्टर में ऋतिक का क्लोजिंग शॉट भी शानदार है।

पीछे वंदे मातरम् की धुन बज रही है। एक सीन में ऋतिक-दीपिका की बेहतरीन केमिस्ट्री भी दिखाई गई है। फिल्म में ऋतिक एक स्क्वाड्रन पायलट शमशेर पठानिया उर्फ पैटी, दीपिका स्क्वाड्रन पायलट मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी और अनिल कमांडिंग ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hrithik Roshan,deepika padukone,anil kapoor,fighter,fighter movie,sidharth anand,fighter teaser,kgf movie,toxic movie,actor yash,toxic teaser

‘केजीएफ’ फेम यश की नई फिल्म को लेकर फैंस में है जबरदस्त क्रेज

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। जब से यह खबर आई कि यश फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट करने वाले हैं, तब से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। मेकर्स ने अब KGF एक्टर यश की फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। एक रोचक टीजर जारी कर टाइटल की घोषणा की गई है। फिल्म का नाम है ‘टॉक्सिक’।

इस टीजर वीडियो में यश का शानदार लुक देखने को मिल रहा है। यश ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म इसी महीने फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यश की फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। साई पल्लवी लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं।

फिल्म को KVN प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है। यश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आप जो खोज रहे हैं वह आपको ढूंढ रहा है’–रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा #TOXIC।’ फैंस के बीच यश को लेकर काफी क्रेज है। ऐसे में वे अब उनकी नई फिल्म की राह तक रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे