न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक रोशन को 50वें जन्मदिन पर माता-पिता ने ऐसे किया विश, ‘फाइटर’ के मेकर्स ने फैंस को दिया यह तोहफा

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ एक्टर ऋतिक रोशन आज बुधवार (10 जनवरी) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 1:20:47

2 News : ऋतिक रोशन को 50वें जन्मदिन पर माता-पिता ने ऐसे किया विश, ‘फाइटर’ के मेकर्स ने फैंस को दिया यह तोहफा

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ एक्टर ऋतिक रोशन आज बुधवार (10 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 50 साल के हो गए। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैंस अपने प्यारे स्टार ऋतिक को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन और मशहूर एक्टर व फिल्ममेकर पिता राकेश रोशन ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बेटे पर खूब प्यार बरसाया है।

पिंकी ने बेटे को विश करने के लिए उनकी एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा नोट भी लिखा। पिंकी ने ऋतिक की दो फोटो अपलोड की। इनमें एक फोटो में ऋतिक 5 महीने के हैं, जबकि दूसरी उनकी फिल्म ‘फाइटर’ की है, जिसमें वे स्क्वाड्रन लीडर के लुक में दिख रहे हैं। दोनों का कोलाज बनाते हुए पिंकी ने लिखा, “ये दोनों फोटो उस अच्छी आत्मा की है, जिसका दिल सोने का है।

5 महीने से 50 साल के होने तक, लाखों लोगों ने आपका सफर सेल्युलाइड और सोशल मीडिया पर शेयर किया होगा, लेकिन जो लोग आपको जानते हैं और प्यार करते हैं, वो जानते हैं कि आप लार्जर दैन लाइफ रहे हैं। आपने इस धरती पर 50 साल बिताए हैं, इतने सारे लोगों के लिए खुशियां लाई है, फिर भी मैं आपको उस पल से जानती हूं जब आप एक दिल की धड़कन थे और आपने जो खुशियां बिखेरी थी, वो खास तौर से और पूरी तरह से मेरे भीतर महसूस हुई थी।”

पिता राकेश रोशन ने भी एक पोस्ट शेयर की है। राकेश ने ऋतिक के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, “डुग्गू हाफ सेंचुरी मुबारक हो। 50 सालों के प्यार, कभी न भूलने वाली यादें और कई आने वाली शानदार उपलब्धियों का जश्न। आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”

‘फाइटर’ में ऋतिक से जुड़ा बीटीएस वीडियो किया शेयर, स्कवाड्रन लीडर बने हैं एक्टर

‘फाइटर’ फिल्म के मेकर्स ने ऋतिक के जन्मदिन पर उनके फैंस को खास तोहफा दिया है।उन्होंने फिल्म से स्क्वाड्रन लीडर ‘शमशेर पठानिया’ के रूप में अभिनेता की लुभावनी यात्रा की एक दिलचस्प झलक जारी की है। ये BTS वीडियो ऋतिक के एक एयर वॉरियर में ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए एक रोलरकोस्टर राइड है। इसमें उन्हें किरदार में सहजता से ढलते हुए देखना शानदार है। यह वीडियो ऋतिक की मेहनत और दृढ़ संकल्प की अनकही कहानी भी उजागर करता है। ऋतिक इसमें गहन वर्कआउट करते दिखे।

‘फाइटर’ की टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वह हर समय स्क्रीन को रोशन कर देते हैं! उनका स्टाइल, करिश्मा और डैशिंग उपस्थिति की कोई सीमा नहीं है। हैप्पी बर्थडे पैटी, #HrithikRoshan” बता दें कि यह फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। माना जा रहा है कि पिछले साल आई ‘गदर 2’ के बाद एक बार फिर से इस फिल्म के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

इससे पहले ‘फाइटर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक धन्यवाद नोट लिखकर अपने करिअर के 10 वर्षों को याद किया। ‘फाइटर’ में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम