न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें-अब कब रिलीज होगी अक्षय की ‘हाउसफुल 5’

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 6:38:23

2 News : ‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें-अब कब रिलीज होगी अक्षय की ‘हाउसफुल 5’

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘फाइटर' से ऋतिक का पहला लुक सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। लुक के साथ उनके किरदार का भी खुलासा कर दिया गया है। ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रोल में नजर आएंगे, जिन्हें उनके कॉल साइन 'पैटी' के नाम से जाना जाता है।

आज सोमवार (4 दिसंबर) को इस पोस्टर को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया, कॉल साइन : पैटी, डेजिग्नेशन : स्क्वाड्रन, पायलट, यूनिट : एयर ड्रेगन्स, फाइटर फॉरएवर...' ऋतिक का लुक सबको अट्रेक्ट कर रहा है। 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल है।

बता दें कि ऋतिक और दीपिका पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। ऋतिक के साथ सिद्धार्थ की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी 'वॉर' और 'बैंग बैंग' में कमाल दिखा चुकी है। 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्षय कुमार ने तस्वीरें शेयर कर दी ‘हाउसफुल 5’ की अपेडट

एक्टर अक्षय कुमार की हर फिल्म के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अब उनकी मचअवेटेड कॉमेडी फिल्म ’हाउसफुल 5’ को लेकर अपडेट सामने आया है। अक्षय ने आज सोमवार (4 दिसंबर) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन वाली ‘हाउसफुल 5’ की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।

पहली तस्वीर में घोषणा की गई है कि भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी जून 2025 में बैक करेगी। इसके साथ ही एक और तस्वीर में टीम का ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि “हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की भारी सफलता का क्रेडिट दर्शकों को जाता है और हम हाउसफुल 5 के लिए भी इसी तरह के वेलकम की उम्मीद करते हैं।

टीम ने एक बिल्कुल माइंड-ब्लोइंग कहानी तैयार की है जो मांग करती है टॉप लेवल का वीएफएक्स इसलिए हमने एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के साथ पांच गुना एंटरटेनमेंट सुनिश्चित करने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। ‘हाउसफुल 5’ अब 6 जून 2025 को रिलीज होगी।”

पहले माना जा रहा था कि फिल्म 2024 की दिवाली पर रिलीज हो जाएगी। फिल्म के लिए फिलहाल अक्षय और रितेश देशमुख के नाम पर मोहर लग चुकी है। इसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल भी नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे