न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने वीडियो शेयर कर ऐसे की सबा की तारीफ, दिलीप साहब की 101वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर भावुक हुए धर्मेंद्र

एक्टर ऋतिक रोशन की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वैसे ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 1:50:01

2 News : ऋतिक ने वीडियो शेयर कर ऐसे की सबा की तारीफ, दिलीप साहब की 101वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर भावुक हुए धर्मेंद्र

एक्टर ऋतिक रोशन की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वैसे ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। हाल ही इसका टीजर जारी किया गया था, जिसमें ऋतिक के साथ साथी कलाकार दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की भी खूब तारीफ हुई।

ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद के कारण भी अक्सर चर्चाओं में आ जाते हैं। वे सबा के साथ गोल देते हुए नजर आते हैं। साथ ही हमेशा सबा का उत्साह बढ़ाते रहते हैं। ऋतिक ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल रविवार (10 दिसंबर) को सबा ने 'खो गए हम कहां' की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में परफॉर्म करते हुए गाना गाने के साथ डांस भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर ऋतिक ने भी रिएक्शन दी है।

ऋतिक ने वीडियो को इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर शेयर कर सबा के एक्ट की तारीफ की। ऋतिक ने लिखा, “बंद नाक के साथ छींक के बीच परफॉर्म किया, लेकिन फिर भी यह बहुत मजेदार है। यह गाना अच्छा है।” इसके साथ लाल दिल वाली इमोजी शेयर की। इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें 'खो गए हम कहां' के सितारे अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी व आदर्श गौरव मंच पर सबा के साथ डांस करते नजर आए।

सबा ने बोल्ड वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। डार्क मेकअप और खुले बालों के साथ सबा ने लुक पूरा किया। उल्लेखनीय है कि ऋतिक का अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। पिछले कुछ समय से ऋतिक का सबा से अफेयर चल रहा है।

Hrithik Roshan,saba azad,hrithik saba,hrithik insta story,kho gaye hum kahan trailer launch event,saba dance,dharmendra,dilip kumar,dharmendra dilip,dilip 101th birth anniversary,saira banu

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करने के साथ दिलीप कुमार को ऐसे किया याद

दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की आज सोमवार (11 दिसंबर) को 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। करीब दो साल पहले 7 जुलाई 2021 की सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सास ली थी। धर्मेंद्र उन्हें अपना 'खुदा' पुकारा करते थे। उनके निधन से आहत धर्मेंद्र काफी देर तक उनके सिरहाने बैठे रोते रहे थे।

दिलीप साहब की बर्थ एनिवर्सरी पर धर्मेंद्र ने एक्स (ट्विटर) पर फोटो शेयर की है।इसमें वे दिलीप साहब की फोटो के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। हाल ही अपना 88वां जन्मदिन मनाने वाले धर्मेंद्र ने कैप्शन लिखा, “आज हमारे दिलीप साहब की सालगिरह है...बहुत याद आती है इनकी।” धर्मेंद्र ने उनका एक वीडियो भी साझा किया है।

यह वीडियो दिलीप साहब के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप है जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं, “हमारे बाद इस महफिल में अफसाने बयां होंगे, बहारें हमको ढूंढेंगी, न जाने हम कहां होंगे।” यह साल 1953 में आई फिल्म बागी का गाना है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। बता दें कि धर्मेंद्र ने दिलीप साहब की जब 'शहीद' देखी थी, तब से ही वे उनके दीवाने हो गए थे। वे उन्हें अपना आदर्श मानने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे