न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक ने 5 सप्ताह में बनाए जबरदस्त एब्स, फरहान ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल को लेकर दिया हिंट

ऋतिक रोशन कमाल की एक्टिंग के साथ शानदार लुक्स और जबरदस्त डांस स्किल के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक ने हाल ही में अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 7:05:57

2 News : ऋतिक ने 5 सप्ताह में बनाए जबरदस्त एब्स, फरहान ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल को लेकर दिया हिंट

ऋतिक रोशन कमाल की एक्टिंग के साथ शानदार लुक्स और जबरदस्त डांस स्किल के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक ने हाल ही में अपनी मुश्किल वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की, जो 5 सप्ताह तक के लिए थी। ऋतिक ने आज मंगलवार (17 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जो उनकी 'तब और अब' की कोलाज फोटो थीं। इनमें शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन नजर आया और उनके तराशे हुए एब्स दिखे।

ऋतिक ने कुछ ऑडियो क्लिप भी पोस्ट किए, जो उन्हें अपने गुरु से मिले थे। ऋतिक ने कुछ किस्सों का भी खुलासा किया। ऋतिक ने कहा कि पिछले 5 सप्ताह इतने आसान नहीं थे, क्योंकि मुझे कई जरूरी चीजों के लिए 'ना' कहना पड़ा। इनमें कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो मुझे पसंद हैं, जैसे-बाहर घूमना, स्कूल पीटीएम, काम के घंटे बढ़ाना और भी बहुत कुछ। सबसे कठिन हिस्सा दोस्तों, सोशल इवेंट्स, स्कूल पीटीएम और यहां तक कि काम के बढ़े हुए घंटों को ना कहना था। दूसरा सबसे कठिन हिस्सा रात 9 बजे तक सो जाना था।

ऋतिक ने अपने नोट में इस जर्नी को आसान बनाने के लिए गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अपने गुरु क्रिस गेथिन को भी शुक्रिया कहा। ऋतिक की इस पोस्ट पर सबा ने लिखा, "और यह हुआ..रिकॉर्ड समय में चैलेंज को हासिल करना :) आपकी फ्लेक्सिबिलिटी अवास्तविक है!!" भूमि पेडनेकर ने लिखा, "बिल्कुल वैसे ही, जैसे आप इसे करते हैं।" एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा, "इसे साझा करने के लिए धन्यवाद सर, सब गलत कर रहा था मैं।"

फरहान ने शेयर किया ‘इमरान लुक’ तो ऋतिक-अभय-जोया ने दी यह रिएक्शन

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म आज एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई। इसका डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था। लगता है इसका सीक्वल बनने वाला है। जोया के भाई फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने लेटेस्ट पोस्ट में इसका हिंट दिया है। फरहान ने मंगलवार को ‘इमरान लुक’ शेयर किया। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘इमरान’ था। पोस्ट पर फिल्म के दो और प्रमुख कलाकार ऋतिक रोशन और अभय देओल ने रिएक्शन दी है।इसके आधार पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

फरहान ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके बाल थोड़े लंबे हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट पहनी है और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। फरहान ने कैप्शन दिया, “इमरान का लुक फुल सर्कल में आता है। क्या कहना है जोया...? क्या लड़कों को एक और रोड ट्रिप पर जाना चाहिए?” आगे उन्होंने आंख मारने वाली इमोजी बनाई। अभय ने कमेंट कर लिखा, “मैंने 2012 से बैगवती पैक कर रखा है। आप लोगों का क्या ख्याल है?” ऋतिक ने कहा, “लेट्स गो...।” जोया का कमेंट है, “मेरी बैगवती पैक है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका