न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, देखें- आयरा-नुपुर की शादी से जुड़ीं रस्में

एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक जल्द ही अपने फैंस को एक शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 12:31:07

2 News : एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, देखें- आयरा-नुपुर की शादी से जुड़ीं रस्में

एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक जल्द ही अपने फैंस को एक शानदार फिल्म की सौगात देने वाले हैं। उनकी ‘फाइटर’ गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी। ऋतिक की निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है। सुजैन खान से तलाक के बाद वे पिछले काफी समय से एक्ट्रेस सबा खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर समाचारों में बने रहते हैं। दोनों को कई दफा एक साथ देखा गया है और सोशल मीडिया पर भी आए दिन प्यार जताने वाली फोटो, वीडियो व मैसेज शेयर करते रहते हैं।

कपल को आज मंगलवार (2 जनवरी) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। वे बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखे। ऋतिक डेनिम जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और लेदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने मैचिंग शूज के साथ लुक कंप्लीट किया था।

सबा ने भी ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टीशर्ट पर लेदर जैकेट पेयर की थी और जैकेट से मैचिंग के शूज भी पहने थे। इस दौरान सबा ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और आंखों पर ब्लैक सनगलासेस के साथ लुक कंप्लीट किया था। इस दौरान पैप्स ने कपल की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने से पहले ऋतिक ने पैप्स को चीयर किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

बुधवार को नुपुर के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी आयरा खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान बुधवार (3 जनवरी) को नुपुर शिखरे संग विवाह बंधन में बंध जाएंगी। आयरा की शादी से पहले आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता का घर रोशनी से जगमगा उठा। आयरा हिंदू रीती-रिवाजों से शादी करने जा रही हैं। आयरा के मंगेतर नुपुर मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में आयरा और नुपुर महाराष्ट्रियन स्टाइल में शादी रचाने वाले हैं।

शादी से पहले नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग फंक्शंस का एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें नुपुर और उनका परिवार मराठी ड्रेस में सजे-धजे हुए हैं। इससे पहले भी आयरा की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे, जिसमें वह नुपुर के साथ मराठी रस्में निभाती दिखी थीं। आयरा NGO चलाती हैं जो मेंटल अवेयरनेस के लिया काम करता है।

नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर हैं। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। आयरा ने बताया था कि उन्होंने अपनी वेडिंग डेट इसलिए 3 जनवरी चुनी क्योंकि वो इसी तारीख को नुपुर के साथ डेट पर गई थीं। आयरा ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका