न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने क्रिसमस के जश्न के बाद दी जान, साजिद ने वीडियो शेयर कर दिया जिंदा होने का सबूत

मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। हांगकांग की मशहूर एक्ट्रेस बोनी लाई सुक यिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 1:20:04

2 News : इस एक्ट्रेस ने क्रिसमस के जश्न के बाद दी जान, साजिद ने वीडियो शेयर कर दिया जिंदा होने का सबूत

मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। हांगकांग की मशहूर एक्ट्रेस बोनी लाई सुक यिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के एक दिन बाद 26 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। ‘द स्टैंडर्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक यिन के निधन की पुष्टि पूर्व पति केनेथ लो ने की। लकड़ी का कोयला जलाने से यिन बेहोश हो गई और उसके धुंए से कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

उन्हें रटनजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस को उनके घर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मौत के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि यिन ने मौत से पहले अपने पति डॉ. एंगस हुई को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा था। मैसेज में एक्ट्रेस ने लिखा था कि वह अगले जन्म में अपने पति से मिलेंगी। ‘यंग एंड डेंजरस 3’ में काम कर चुकीं यिन ने मौत से पहले परिवार के साथ क्रिसमस मनाया, जिसके बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

डॉक्टर्स ने इसे आत्महत्या माना है। यिन ने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें उनके पति और बच्चे दोनों साथ दिख रहे हैं। दो हफ्ते पहले वह अपने पूर्व पति से मिलने भी पहुंची थीं। यिन पिछले 20 साल से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। साल 1995 में यिन ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था। वह मिस एशिया ब्यूटी पेजेंट में रनरअप रही थीं। फिर यिन ने 'वैंपायर एक्सपर्ट 2' और ‘यंग एंड डेंजरस 3’ में काम किया। साल 1996 तक उन्होंने फैंस के बीच जगह बना ली थी।

फराह खान के भाई साजिद खान को इसलिए शेयर करना पड़ा वीडियो

मेहबूब खान की सदाबहार फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त (बिरजू) के बचपन का किरदार करने वाले एक्टर साजिद खान कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और 22 दिसंबर को उनका निधन हो गया। बुधवार (27 दिसंबर) को जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, कुछ लोगों ने उन्हें ‘हाउसफुल’ फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान समझ लिया।

कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान के भाई साजिद ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया है कि वे जीवित हैं और ठीक हैं। साजिद ने आज गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह कह रहे हैं कि जिस एक्टर का निधन हुआ, वे 70 वर्ष के थे। मदर इंडिया 1957 में आई थी। उसमें जो छोटा बच्चा सुनील दत्त बना था, उसका नाम साजिद खान था। वो 1951 में पैदा हुए थे। मैं उनके 20 साल बाद पैदा हुआ।

उनकी मौत हो गई और उनकी आत्मा को शांति मिले लेकिन मेरे कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया वालो ने मेरी फोटो डाल दी। कल रात से बहुत से लोग मुझे फोन और मैसेज कर पूछ रहे हैं कि ‘तू जिंदा है ना?’ मैं जीवित हूं और ठीक हूं और सभी का मनोरंजन करता रहूंगा। और भगवान साजिद खान की आत्मा को सचमुच शांति दे। रिप, साजिद खान(1951-2023)…मैं नहीं, जैसा कि कुछ मीडिया वालों ने मेरी तस्वीर के साथ रिपोर्ट किया है…।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका