न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी सिंह के ‘कलास्टार’ ने रिलीज होते ही मचा दी धूम, कंगना रनौत की ‘तेजस’ का पहला गाना भी रिलीज

एक समय था जब सिंगर और रैपर हनी सिंह फिल्मी गीतों और म्यूजिक एल्बम से पूरी तरह से युवाओं के दिलों पर राज कर रहे थे। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 7:18:40

2 News : हनी सिंह के ‘कलास्टार’ ने रिलीज होते ही मचा दी धूम, कंगना रनौत की ‘तेजस’ का पहला गाना भी रिलीज

एक समय था जब सिंगर और रैपर हनी सिंह फिल्मी गीतों और म्यूजिक एल्बम से पूरी तरह से युवाओं के दिलों पर राज कर रहे थे। उन्होंने हर किसी को अपनी आवाज और अंदाज का दीवाना बना लिया था। हालांकि बाद में कुछ कारणों से वे लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हो गए। अब हनी सिंह फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने नए गाने के साथ वापसी की है, जिसने आते ही धमाल मचा दिया।

उनका गाना ‘कलास्टार’ आज रविवार (15 अक्टूबर) को रिलीज हुआ है और इसने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। फैंस इसके लिए क्रेजी हुए जा रहे हैं। हनी के साथ इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल है। गाने के आखिर में मेकर्स ने ये भी बता दिया कि इस गाने का नेक्स्ट चैप्टर भी आएगा। साल 2014 में हनी का गाना ‘देसी कलाकार’ रिलीज हुआ था और 9 साल बाद उसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है।

इसमें ‘देसी कलाकार’ के आगे की कहानी दिखाई गई है। इसे दो घंटे में ही 12 मिलियन व्यूज मिल गए और 2.7 मिलियन लोगों ने लाइक कर दिया। हनी और सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कलास्टार' की पोस्ट शेयर की। इस पर पॉपुलर सिंगर गिरिक अमन ने लिखा- 'डोप है तोप है गाना।' यूट्यूबर अनमोल सच्चर ने भी लिखा- 'मजा आ गया पाजी, वेलकम बैक किंग।'

honey singh,sonakshi singh,kalaastar song,tejas movie,honey sonakshi,desi kalakaar,kangana ranaut,tejas song

‘तेजस’ के गाने को अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव ने दी है अपनी आवाज

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। आज रविवार (15 अक्टूबर) को इसका पहला गाना 'जान दा' रिलीज हो गया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में कंगना के फाइटर पायलट बनने की जर्नी को दिखाया गया है। पायलट बनने का सपना पूरा होने के बाद उनके चेहरे की खुशी और वरुण मित्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है।

गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। संगीत शाश्वत ने दिया है, जबकि लिरिक्स कुमार के हैं। कुछ दिन पहले ही मूवी का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने फैंस के बीच देशभक्ति जगा दी थी। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित 'तेजस' में कंगना के साथ अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर के भी अहम रोल हैं।

फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। कंगना की पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ थी। कंगना की एक और फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी इसी साल थिएटर्स में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका