न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनी सिंह ने माना गलत आदतों की वजह से हुआ शालिनी से तलाक, तबीयत बिगड़ने पर इन सितारों ने रखा ख्याल

रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने खास अंदाज के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। हनी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 12:38:25

हनी सिंह ने माना गलत आदतों की वजह से हुआ शालिनी से तलाक, तबीयत बिगड़ने पर इन सितारों ने रखा ख्याल

रैपर और सिंगर हनी सिंह (41) अपने खास अंदाज के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। हनी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से सजाया है। हनी एक समय जब करिअर के शिखर पर थे तो वे कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए लेकिन फिर वापसी करने में सफल रहे। साल 2022 के आस-पास हनी ने शालिनी तलवार से तलाक ले लिया। उनकी लव मैरिज थी लेकिन उनके तलाक की खबर ने फैंस को हिला दिया।

अब हनी मान रहे हैं कि उनकी गलत आदतों की वजह से उनका तलाक हुआ जो बहुत शॉकिंग था। हनी की शादी 23 जनवरी 2011 को हुई थी। पिंकविला के मुताबिक हनी ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी शुरुआत के 9-10 महीने अच्छी चली लेकिन धीरे-धीरे मैं करिअर में ग्रो करने लगा और सफलता मेरे सिर चढ़ गई। हमारा रिश्ता उस समय बहुत अच्छा नहीं था। हमारे बीच दूरियां आ गई थीं और इसकी वजह मेरा ज्यादा ट्रेवल करना था। मैंने उस समय सिर्फ अपने करिअर को अहमियत दी, परिवार को नेगलेट किया।

उस समय मैं पूरी तरह से दौलत, शोहरत, नशे और औरत में डूब गया था। जब हनी से पूछा गया कि उन्हें मादक पदार्थों का सेवन करने की आदत किससे लगी तो उन्होंने कहा कि कुछ नाम, कुछ बहुत बड़े और प्रभावशाली नाम हैं। उन लोगों ने मेरा मजाक बनाया। मैं उन नशों को इतना लेने लगा कि हर वक्त नशे में रहता था। मुझे नहीं पता होता था कि मेरे आस-पास क्या चल रहा है। मुझे इससे निकलने में काफी समय लगा लेकिन जब संभला तो पत्नी से रिश्ते खराब हो चुके थे।

honey singh,singer honey singh,rapper honey singh,shalini talwar,honey shalini,deepika padukone,Akshay Kumar,shahrukh khan,honey divorce,honey drugs

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने मुझसे बात की थी : हनी सिंह

गौरतलब है कि हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी मानो बदलकर रह गई। हनी ने इस बात का खुलासा किया कि उनके बुरे वक्त में कैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका और उनके परिवार का ख्याल रखा। हनी ने कहा कि जब मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, उस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स मेरी मदद के लिए खड़े हुए थे। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने मुझसे बात भी की थी।

अक्षय पाजी का कॉल आता रहता था। वे मेरी हेल्थ का फॉलोअप लेते रहते थे। दीपिका ने तो डॉक्टर भी सजेस्ट किए थे। मेरी हालत खराब होने पर शाहरुख हमेशा मेरी फैमिली से टच में थे। शाहरुख भाई हमेशा फोन करते रहते थे। फैमिली से बात करते थे। मैं तो बात कर नहीं पाता था। सभी ने बहुत सपोर्ट किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी ने म्यूजिक वीडियो ‘कलास्टार’ के साथ साल 2023 में वापसी की थी।

अब उनका नया एल्बम ‘ग्लोरी’ रिलीज हुआ है और वे इसके प्रमोशन में बिजी हैं। ‘ग्लोरी’ में कुल 18 गाने हं। ये हनी के करिअर का चौथा एल्बम है। इसमें हनी ने तलविंदर, पैराडॉक्स और लियो ग्रेवाल जैसे आर्टिस्ट्स के साथ कोलैबरेट किया है। इस एल्बम को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष