न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

81वें जन्मदिन से पहले फैंस के लिए अमिताभ से जुड़ीं ये चीजें होंगी नीलाम, रजनीकांत ने नहीं की कंगना की तारीफ

सदी के महानायक के रूप में मशहूर हो चुके अमिताभ बच्चन की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 7:56:10

81वें जन्मदिन से पहले फैंस के लिए अमिताभ से जुड़ीं ये चीजें होंगी नीलाम, रजनीकांत ने नहीं की कंगना की तारीफ

सदी के महानायक के रूप में मशहूर हो चुके अमिताभ बच्चन की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। उन्हें दर्शकों का मनोरंजन करते 50 से ज्यादा साल हो चुके हैं। वे आज 80 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में बराबर एक्टिव हैं। बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है। अमिताभ इन दिनों रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को होस्ट कर टीवी पर छाए हुए हैं। उनके जोशो-खरोश में कोई कमी नहीं है।

शो के दौरान साफ नजर आता है कि ऑडियंस भी उन्हें भरपूर चाहती है। अमिताभ 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। बिग बी के साथ ही उनके तमाम फैंस के लिए यह बर्थडे काफी खास होगा। इसकी वजह ये है कि अमिताभ के जन्मदिन से पहले उनकी कई यादगार चीजें नीलामी के लिए रखी जाएंगी। बता दें कि 5 से 7 अक्टूबर तक नीलामी होगी। ये ऑक्शन रिवाज एंड आईव्स की ओर से कराई जा रही है। 'बच्चनेलिया' टाइटल से ये प्रोग्राम अमिताभ के शानदार करिअर को सलामी देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

नीलामी में अमिताभ के आइकॉनिक फिल्म पोस्टर, तस्वीरें, लॉबी कार्ड, शोकार्ड, तस्वीरें, फिल्म बुकलेट और ओरिजनल आर्टवर्क शामिल हैं। 'जंजीर', 'दीवार', ‘फरार' के शोकार्ड सेट, 'शोले' के फोटोग्राफिक स्टिल्स, 'शोले' की रिलीज के बाद आयोजित रमेश सिप्पी की विशेष पार्टी की चार निजी तस्वीरें, 'मजबूर' के रेयर पोस्टर, 'मि. नटवरलाल', 'द ग्रेट गैम्बलर', 'कालिया', 'नसीब', 'सिलसिला' और मशहूर ग्लैमर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष द्वारा शूट किया गया अमिताभ का एक रेयर स्टूडियो पोट्रेट भी नीलामी में होगा।

amitabh bachchan,amitabh memorabilia,rajinikanth,chandramukhi 2,kangana ranaut,raghava lawrence

रजनीकांत ने ‘चंद्रमुखी 2’ फिल्म की तारीफ की, लेकिन नहीं लिया कंगना का नाम

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड मूवी 'चंद्रमुखी 2' सिनेमाघरों में गुरुवार (28 सितंबर) को रिलीज हुई। इसमें एक्टिंग के लिए अभिनेता राघव लॉरेंस और अभिनेत्री कंगना रनौत की तारीफ हो रही है। इस बीच साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फिल्म की सराहना की, लेकिन इसमें कंगना का जिक्र नहीं किया।दरअसल रजनीकांत ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा और उसे शेयर किया। ये नोट तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि फैंस को यह बात अखर रही है कि उन्होंने कंगना की तारीफ क्यों नहीं की। वे जानना चाह रहे हैं कि क्या रजनीकांत को कंगना का रोल पसंद नहीं आया। राघव ने रजनीकांत की पोस्ट की शेयर करते हुए लिखा, 'इसने मेरा दिन बना दिया, मेरे भाई, मेरे गुरु, मेरे थलाइवा सुपरस्टार की ओर से एक आश्चर्यजनक प्रेम नोट। हमें चंद्रमुखी 2 के लिए और क्या प्रशंसा चाहिए। आपका प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद थलाइवा, गुरुवे शरणम्।'

उल्लेखनीय है कि रजनीकांत की 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ ने पूरी दुनिया में जबरदस्त बिजनेस किया था। बात अगर ‘चंद्रमुखी 2’ की करें तो यह फिल्म हॉरर कॉमेडी जॉनर की है। इसे 50 से 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इसने दो दिन में करीब 12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार