न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सीढ़ियों से गिरीं हिना के लगी चोट, शेयर किया वीडियो, विक्रांत-शीतल के बेटे का घर पर हुआ जोरदार स्वागत

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर फैंस को लेटेस्ट अपडेट की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 10:54:58

2 News : सीढ़ियों से गिरीं हिना के लगी चोट, शेयर किया वीडियो, विक्रांत-शीतल के बेटे का घर पर हुआ जोरदार स्वागत

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर फैंस को लेटेस्ट अपडेट की जानकारी देती रहती हैं। अब हिना ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख हिना के चाहने वाले चिंतित हो गए। दरअसल हिना हाल ही में पिछले महीने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीतने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी संग कोलकाता में शूटिंग के लिए गई थीं। वहां उन्होंने एक वीडियो सॉन्ग शूट किया।

शूट करते वक्त हिना को काफी चोट लग गई। हिना ने इस गाने की शूटिंग से एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सीढ़ियों से गिरती दिख रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहुत तेज बारिश हो रही है और हिना एक्ट करने के लिए तैयार हैं। जैसे ही हिना तेजी से सीढ़ियां उतरती हैं, तो उनका पैर फिसल जाता है और वो गिर जाती हैं। इसके बाद हिना खुद को संभलते हुए उठकर वापस पॉजिशन ले शूटिंग शुरू कर देती हैं।

हिना ने इसके कैप्शन में लिखा, “मैंने साड़ी पहनी थी और हील्स भी, वहां पर बहुत ज्यादा फिसलन थी और मुझे बारिश का मजा लेते हुए ऊपर देखकर नीचे दौड़ना था। इस दौरान मैं फिसल गई और बिना समय बर्बाद किए वापस उठीं, क्योंकि शूटिंग पर टाइम बर्बाद किए बगैर हर किसी के टाइम की वेल्यू करनी होती है। जब हम गिरते हैं या फिर चोट लग जाती है, तो भी हमें उठकर काम करना होता है। मेरे लिए कमिटमेंट का यही अर्थ होता है। एक एक्टर की जिम्मेदारी बस कमिटमेंट पूरा करने की ही नहीं होती, बल्कि कैमरे के सामने सबसे आगे रहने के लिए हमें खुद को अपनी टीम से पीछे रखना आना चाहिए।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 7 फरवरी को बने थे बेटे ‘वरदान’ के पैरेंट्स

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर पैरेंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। इस बीच शीतल ने अपने बेटे के घर पर हुए स्वागत की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। शीतल ने रविवार (25 फरवरी) को अपने इंस्टा अकाउंट से बेटे ‘वरदान’ के घर आने के बाद सजावट दिखाई। पहली तस्वीर में बादलों और ब्लू कलर के गुब्बारों से सजे आधे चांद पर एक कार्डबोर्ड बेबी एलिफेंट दिख रहा है।

चंद्रमा के ऊपरी बाएं कोने को वेलकम मैसेज से सजाया गया था, जिसे 'स्वागत वरदान' के रूप में पढ़ा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में विक्रांत व शीतल सफेद रंग के एडोब को ‘वरदान’ के वेलकम के लिए सजा रहे हैं। मेज पर टेडी बियर है, जिसके हाथ में 'वेलकम' लिखी हुई एक एलईडी लाइट है और दोनों हाथों में बहुत सारे गुब्बारे हैं।

कार्ड के साथ एक नोट पर लिखा था, “जहां बहुत प्यार है, वहां हमेशा चमत्कार होते हैं।” तीसरी तस्वीर में विक्रांत और शीतल के कमरे को गुब्बारों और प्यारी चीजों से सजाया हुआ है। आखिरी तस्वीर में ‘वरदान’ का कमरा दिख रहा है। फोटो शेयर करते हुए ‘वरदान’ की मां ने लिखा, “इन माई बॉय मॉम एरा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम