न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मक्का पहुंचीं इस एक्ट्रेस ने ऐसे जाहिर की भावनाएं, अब यह हस्ती भी हुई ‘12वीं फेल’ फिल्म पर फिदा

हिना खान टीवी की दुनिया की चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि इन दिनों वह किसी सीरियल में नजर नहीं आ रहीं। हिना सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 8:22:17

2 News : मक्का पहुंचीं इस एक्ट्रेस ने ऐसे जाहिर की भावनाएं, अब यह हस्ती भी हुई ‘12वीं फेल’ फिल्म पर फिदा

हिना खान टीवी की दुनिया की चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि इन दिनों वह किसी सीरियल में नजर नहीं आ रहीं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वह सऊदी अरब में इस्लामिक तीर्थस्थल मक्का में दिन गुजार रही हैं। हिना ने अपनी मक्का ट्रिप की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। उनके हिसाब से मक्का में महिलाओं के लिए नमाज पढ़ पाना आसान नहीं है।

उनका मानना है कि भीड़ के चलते जगह मिल पाना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने अपने उमराह की झलकियां साझा की हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं। हिना ने लिखा, “यह मेरे लिए पहली बार नहीं था... लेकिन, चिंता, घबराहट, भावनाएं बिल्कुल पहली बार की तरह हैं... आप रोते हैं और रोते हैं और केवल रोते हैं... जब आप राजसी काबा को देखते हैं तो आप हिप्नोटाइज महसूस करते हैं, आपके होंठ जम जाते हैं, आपको ठंड लगती है...आप बस अपनी आंखें नहीं हटा सकते, यह इतना अभिभूत करने वाला है...

यह जगह मेरे अंदर बहुत शांति और सुकून लाती है। मतफ एरियी में नमाज पढ़ने के लिए जगह ढूंढना आसान नहीं है क्योंकि यहां 24/7 भीड़ रहती है, ये जगह हमेशा भरी रहती है। खासकर महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल है। मैंने मतफ की पहली ही लाइन में नमाज पढ़ी।” एक तस्वीर में हिना बुर्का पहने और उमराह पढ़ती दिख रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “जुम्मा मुबारक हो, मक्का में दुआ करते हैं।” हिना को आखिरी बार 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13' में एक चैलेंजर के रूप में देखा गया था। हिना ने हाल में ही तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबर साझा की थी। हिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुई थीं।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' के लिए की विधु विनोद चोपड़ा की तारीफ

विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म '12वीं फेल' को आम हो या खास सबसे सराहना मिली है। लोगों को फिल्म का सबजेक्ट और विक्रांत मैसी सहित सभी कलाकारों की एक्टिंग पसंद आई। हाल ही एक्ट्रेस कंगना रनौत और निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने इसकी तारीफ की थी। अब फिल्म मेकर अनुराग कश्यप भी इसके कदरदानों में शामिल हो गए हैं। अनुराग ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबा नोट लिखा है।

अनुराग ने लिखा, “विधु ने 71 साल की उम्र में एक जिद्दी आदमी की एक साधारण कहानी से एक शानदार फिल्म तैयार की है। फिल्म की जिस बात ने मुझे चौंकाया, वह ये कि कैसे उन्होंने मेनस्ट्रीम की सभी परंपराओं को तोड़ दिया और दृश्यों को सरल लंबे शॉट्स में फिल्माया। मुखर्जी नगर के भीड़ वाले दृश्य, जो ऐसा लगता है जैसे कैमरा बस कहानी को बिना माहौल को परेशान किए दिखा रहा हो।

ऐसा लगा, जैसे हम दीवार पर बैठी मक्खी की तरह फिल्म को देख रहे हों। मैं मनोज से मिला हूं और मैंने किताब पढ़ी है, लेकिन विधु ने इसे जिस तरह देखा, वैसे मैं कभी नहीं देख पाया। मुझे प्रेरणा देने के लिए लव यू विधु। काश तुम कभी बड़े ना हों और 71 साल की उम्र में भी हमेशा परेशान करने वाले बच्चे बने रहो। मैं दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम