न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने कैंसर से लड़ रहे लोगों को दिया यह संदेश, BB OTT 3 से बाहर आकर पायल ने शेयर किया वीडियो

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही खुलासा किया था कि वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 1:25:53

2 News : हिना ने कैंसर से लड़ रहे लोगों को दिया यह संदेश, BB OTT 3 से बाहर आकर पायल ने शेयर किया वीडियो

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही खुलासा किया था कि वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह बात पता चलने के बाद से हिना के साथी कलाकार और फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब हिना ने कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई है कि उनकी यह यात्रा लोगों को प्रेरणा देने का काम करेगी।

हिना ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है। उन्होंने एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैंसर से लड़ने की यात्रा को लेकर लिखा कि यह उन सभी साहसी महिलाओं और पुरुषों के लिए है, जो कैंसर की मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी यात्रा इतनी साहसी और प्रेरक हो कि लोग अपनी कहानियों में एक नया पन्ना खोल सकें और याद रखें कि हम भले ही आहत हुए हों, लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए।

हिना ने अपने इस नोट के साथ बैकग्राउंड में 'बंदेया रे बंदेया' गाना चलाया है, जिसे सिंगर अरिजीत सिंह और असीस कौर ने गाया है। हिना ने इससे पहले हाल ही अपने फैंस और बाकी लोगों से मिल रहे समर्थन और सलामती की दुआ पर रिएक्शन दी थी। उन्होंने कहा था कि यह दौर बीत जाएगा। बता दें हिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कसौटी जिंदगी की', 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन 5' जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। हिना को कुछ फिल्में और वेब सीरीज में भी मौका मिला है।

पायल मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनीं

सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने इस समय JioCinema पर धूम मचाई हुई है। इसे शुरू हुए अभी करीब 10 दिन ही हुए हैं, लेकिन यह घर के अंदर चल रहे जबरदस्त ड्रामे के चलते लगातार सुर्खियों में है। बॉक्सर नीरज गोयत के बाद अब शो का दूसरा एलिमिनेशन हो गया है। व्लॉगर पायल मलिक की छुट्टी हो गई है। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने पहला वीडियो शेयर किया है।

पायल ने कहा कि थैंक्यू सभी को। आप सभी लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। आप सभी को पता है कि मैं बाहर आ चुकी हूं, बिग बॉस हाउस से। इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू। मुझे पता है कि मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं, घरवालों की वजह से बाहर आई हूं। घरवालों ने मुझे जो नॉमिनेट किया था इस वजह से बाहर आई हूं। घर में मैं आपको वैसी ही दिख रही थी, जैसी मैं थी। आप सभी जानते हैं। बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना।

बता दें कि पायल यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी हैं। अरमान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल और दूसरी कृतिका है। अरमान दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं। तीनों ने एक साथ BB OTT 3 के घर में एंट्री ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क