न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना खान ने हॉस्पिटल से दिया हेल्थ अपडेट, संजीदा शेख ने शेयर की जबरदस्त बोल्ड लुक वाली फोटो

टीवी एक्ट्रेस हिना खान काफी पॉपुलर हैं। फिलहाल उनके फैंस को चिंता में डालने वाली खबर है। हिना की तबीयत अचानक बहुत खराब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 6:44:30

2 News : हिना खान ने हॉस्पिटल से दिया हेल्थ अपडेट, संजीदा शेख ने शेयर की जबरदस्त बोल्ड लुक वाली फोटो

टीवी एक्ट्रेस हिना खान काफी पॉपुलर हैं। फिलहाल उनके फैंस को चिंता में डालने वाली खबर है। हिना की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। वह अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। हिना ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। हिना ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 फोटो शेयर की हैं। एक में हिना अस्पताल के बेड पर बैठी हैं।

उन्होंने लिखा-“लाइफ अपडेट। चौथा दिन।’ दूसरी फोटो में हिना ने थर्मामीटर की फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 डिग्री दिखा रहा है। इसके कैप्शन में हिना ने लिखा, “मुझे तेज बुखार है और मेरी पिछली चार रातें बहुत खराब निकली हैं। ये तापमान नीचे ही नहीं जा रहा है। लगातार 102-103 पर बना है। अब एनर्जी नहीं बची है। जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं जल्द ही बाउंस बैक करूंगी।”

उल्लेखनीय है कि हिना ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई थी। हिना लंबे समय तक इस शो का हिस्सा रही थीं। इसके बाद हिना 'बिग बॉस' में भी नजर आईं। वह फर्स्ट रनर अप रही थीं। हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'हैक्ड' में भी काम किया था।

संजीदा शेख का आमिर अली से हो चुका है तलाक, फिर हर्षवर्धन से जुड़ा नाम

टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख आए दिन हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं। वह काफी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। अब संजीदा ने लो नेकलाइन वाली ऑफ-व्हाइट क्रेप ड्रेस में लुक दिखाकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। संजीदा ने बिंदास आउटफिट में शानदार फिगर फ्लॉन्ट किया और फैशन सेंस के लिए तारीफें बटोरीं। संजीदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

इस साल की शुरुआत में संजीदा का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों की सफारी की एक फोटो सामने आई थी। तब कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन से संजीदा की मुलाकात फिल्म 'तैश' के सेट पर हुई थी। इसी सेट से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। साल 2012 में एक्टर आमिर अली और संजीदा ने शादी की थी। हालांकि शादी के 8 साल बाद ही ये जोड़ी टूट गई।

संजीदा ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। ‘इश्क का रंग सफेद’ टीवी सीरियल से एक्ट्रेस ने अपने करिअर की शुरुआत की। संजीदा ने 'कयामत', 'क्या होगा निम्मो का' जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपने काम से दर्शकों का दिल जीता है। वह जल्द ही मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'हीरामंडी' में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम