न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहीं हिना खान ने फैंस को फिर से दी हेल्थ अपडेट, 5 कीमोथैरेपी हुई 3 बाकी, वीडियो में कही ये बातें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में ‘अक्षरा’ का रोल कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस हिना खान (36) इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 12:39:05

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहीं हिना खान ने फैंस को फिर से दी हेल्थ अपडेट, 5 कीमोथैरेपी हुई 3 बाकी, वीडियो में कही ये बातें

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में ‘अक्षरा’ का रोल कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस हिना खान (36) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज है। हिना ने 28 जून को सबसे पहले खुद सोशल मीडिया के माध्यम से यह दिल तोड़ने वाली खबर साझा की थी। उसके बाद से वह कई दफा अपनी तबीयत की जानकारी दे चुकी हैं और लगातार मैसेज दे रही हैं कि इस जानलेवा बीमारी से घबराने के बजाय डटकर सामना करना चाहिए। अब एक बार फिर से हिना ने हेल्थ अपडेट दी है।

हिना ने सोमवार (2 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। हिना वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि मैंने एक जल्दी हेल्थ अपडेट देने के बारे में सोचा, क्योंकि आप सभी बहुत चिंतित हो जाते हैं क्योंकि मैं हर जगह से पूरी तरह गायब हो जाती हूं। मैं ठीक हूं। मेरी 5वीं कीमो की खुराक पूरी हो चुकी है, अभी 3 और कीमो बाकी हैं। कुछ दिन कठिन होते हैं। कुछ दिन बहुत, बहुत कठिन होते हैं। कुछ दिन अच्छे होते हैं। आज मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। कभी-कभी मैं सोशल मीडिया से अचानक गायब हो जाती हूं, लेकिन यह ठीक है।

मुझे ठीक होने और बेहतर महसूस करने के लिए समय चाहिए। यह एक फेज है। यह गुजर जाएगा और इसे गुजरना ही होगा। मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी। मुझे सर्वशक्तिमान पर पूरा भरोसा है और मैं लड़ रही हूं। मुझे ये सब आप लोगों को बताना था। आखिर में हिना ने फैंस के निरंतर समर्थन के लिए थैंक्स बोलते हुए उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने के लिए कहा क्योंकि कैंसर से जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

फैंस के साथ सेलेब्स भी कर रहे हिना के जल्द ठीक होने की दुआएं

हिना ने कुछ समय पहले अपने हॉस्पिटल विजिट की एक फोटो शेयर की थी जिसमें काफी सारे ब्लड सैंपल रखे देखे जा सकते हैं। छोटी-छोटी बॉटल में रखे ये ब्लड सैंपल हिना के ही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बस इतना ही, अगर आप जानते हैं तो आपको पता है। इन दिनों ऐसी चल रही जिंदगी।’ हिना की ये पोस्ट देखकर फैंस इमोशनल हो गए थे।

इससे पहले हिना ने अपनी मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर किए थे और बताया था कि उन्हें उन लोगों का कितना सहारा मिल रहा है। इसके अलावा हिना ने शुरुआत में खुद ही सिर के बाल काट छोटे कर लिए थे। बाद में बीमारी के चलते उन्हें पूरा सिर मुंडवाना पड़ा। उन्होंने उनके ही बालों से बना विग पहन रखा है। जबसे हिना ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी है, तबसे लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं, जिनमें आम आदमी के साथ सेलेब्स भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क