न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना के है थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर, शेयर की पोस्ट, ‘सिकंदर’ के सेट से दिखी सलमान से जुड़ी झलक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (36) के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ब्रेस्ट कैंसर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 2:13:43

2 News : हिना के है थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर, शेयर की पोस्ट, ‘सिकंदर’ के सेट से दिखी सलमान से जुड़ी झलक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (36) के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं और उनका इलाज शुरू हो चुका है। हिना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से स्वास्थ्य को लेकर यह अपडेट दी। हिना ने आज शुक्रवार (28 जून) को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं सभी अफवाहों पर बात करना चाहती हूं। मैं अपने फैंस और जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें कुछ जरूरी खबर देना चाहती हूं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।

इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं, दृढ़ निश्चय के साथ इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो गया है। मैं इससे लड़ने के लिए जो भी कुछ जरूरी होगा, वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं। इस कठिन समय में मैं अपने फैंस से प्राइवेसी और रस्पेक्ट का अनुरोध करती हूं। मैं आपके प्यार की सराहना करती हूं। इस मुश्किल समय में आपके पर्सनल एक्सपीरियंस और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए पूरी दुनिया हैं।

मेरी फैमिली और मैं पूरी तरह से मजबूत और पॉजिटिव हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि मैं सफल होकर इससे बाहर निकलूंगी। प्लीज आपका प्यार और दुआएं भेजें। हिना की पोस्ट पर सुनील ग्रोवर, अंकिता लोखंडे, रश्मि देसाई, सुनीता राजवर, हिमांशी खुराना, भारती सिंह, अदा खान, गौहर खान, सिंगर विशाल मिश्रा, आरती सिंह समेत तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ जल्द ठीक होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि हिना को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बिग बॉस 11’ शो से मिली थी।

सलमान खान की एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद पर होगी रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान और ‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब मेकर्स ने फिल्म सेट से एक झलक शेयर की है, जिसमें सलमान से जुड़ी एक खास चीज भी शामिल हैं। ‘सिकंदर’ के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह तस्वीर साझा की है, जिसे देख लग रहा है कि फिल्म का काम जोर-शोर से चल रहा है।

‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के सेट की एक फोटो शेयर की है। इसमें बीचों-बीच फोन की स्क्रीन दिख रही है, जिस पर ‘सिकंदर’ का पोस्टर है। इसके साथ ही सलमान का सिग्नेचर फिरोजा ब्रेसलेट भी रखा हुआ है, जिसे वे अक्सर पहनते हैं।

पीछे प्रोडक्शन हाउस का नाम नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लाइट...कैमरा और 'सिकंदर'!” बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सलमान दमदार किरदार में नजर आएंगे। रश्मिका भी अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। ‘सिकंदर’ साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क