न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ आसिम की फोटो देख दुखी थीं हिमांशी, इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें

‘बिग बॉस 13’ के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घर से बाहर आने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 12:02:16

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ आसिम की फोटो देख दुखी थीं हिमांशी, इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें

‘बिग बॉस 13’ के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घर से बाहर आने के बाद उनकी नजदीकियां और बढ़ गईं। वे जहां-तहां लगातार एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे। उन्हें अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। फैंस भी उन पर जी भर कर प्यार लुटाने लगे और वे चाहते थे कि यह रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और न जाने किसकी नजर लग गई और कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया।

फिर खबरें आई कि उनका पैचअप हो गया है, लेकिन पिछले दिनों आसिम ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर कर संकेत दिए कि उनकी जिंदगी में कोई और आ गई है। अब हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किसी करीबी सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है कि आसिम की इस पोस्ट ने हिमांशी को दुखी कर दिया था। जब आसिम ने किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की थी तो हिमांशी ने तब ही फैसला कर लिया था कि वह इस पोस्ट पर रिएक्ट नहीं करेंगी। फिलहाल हिमांशी किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं।

वह अपने काम पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं और उन्होंने कोई ओटीटी फिल्म भी साइन की हुई है। हिमांशी का मानना है कि डेटिंग तो बाद में भी हो सकती है। वह अपने करिअर पर पूरी तरह से ध्यान लगा रही हैं। आसिम के साथ उनका ब्रेकअप एक बेहद ही बुरे नोट पर हुआ था। ऐसे में उन्हें मूव ऑन करने में काफी समय लगा। रिश्ता टूटने की वजह वैसे तो धर्म थी मगर रिश्ता बेहद बुरे मोड़ पर आकर खड़ा हो गया था। सूत्र ने जानकारी दी कि अगर हिमांशी भविष्य में किसी के साथ रिलेशनशिप में आती हैं तो वो आसिम तो बिल्कुल भी नहीं होंगे।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, नजर आया बेबी बंप

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'कूकी' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। देवोलीना प्रोफेशन लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। देवोलीना ने साल 2022 में बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर शहनवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज की थी। देवोलीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में देवोलीना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। देवोलीना बीच पर बालों को लहराते हुए कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। खास बात ये है कि इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं। देवोलीना ने व्हाइट लॉन्ग ड्रेस के साथ एक जैकेट पहन रखा है। ये ग्लैमरस लुक खुले बालों और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यात्रा को गले लगाते हुए, एक समय में एक कदम..#एडवेंचरएवेट्स।” इससे पहले देवोलीना ने एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर बात की। जब देवोलीना से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया तो, वह थोड़ी इरिटेट नजर आईं। इसके बाद देवोलीना ने जवाब देते हुए कहा कि आपको किसने बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। जब ये रूमर्स हैं, तो इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका