न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दुल्हन के लुक में नजर आईं हिमांशी ने बताया दिल का हाल, इस एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराने पर कहा...

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और एक्टर आसिम रियाज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। दोनों सबसे पहले ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 12:31:38

2 News : दुल्हन के लुक में नजर आईं हिमांशी ने बताया दिल का हाल, इस एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराने पर कहा...

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और एक्टर आसिम रियाज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। दोनों सबसे पहले ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर आए थे। तब घर के अंदर ही उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। शो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक उनके प्यार का सिलसिला चलता रहा। हालांकि उनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई और वे दिसंबर 2023 में अलग हो गए। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की। उनके ब्रेकअप से फैंस का दिल टूट गया।

हाल ही में आसिम रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-14’ का हिस्सा थे, जहां से उन्हें होस्ट रोहित शेट्टी से बदसलूकी करने पर एलिमिनेट कर दिया गया। अपने एक्स बॉयफ्रेंड के शो से बाहर होने के बीच हिमांशी (32) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक नदी के किनारे खड़ी होकर कैमरे पर पोज दे रही हैं। वह दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। हिमांशी ने रेड कलर का सलवार सूट पहन रखा है और ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की है। वह लाल चूड़ा और कलीरे में काफी सुंदर लग रही हैं।

हिमांशी ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा। हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड में किसी की आवाज है, जिसमें सुना जा सकता है, “वो जहर देता तो पूरी दुनिया की निगाह में आ जाता, तो ये किया कि मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी।” फैंस वीडियो को आसिम से हुए ब्रेकअप से भी जोड़ रहे हैं। इससे पहले हिमांशी ने हाल ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया था कि गलत के खिलाफ बोलना क्यों जरूरी है।

रिमी सेन ने कराया है सिर्फ फिलर्स, बोटॉक्स और PRP ट्रीटमेंट

एक्ट्रेस रिमी सेन (42) इन दिनों अपने बदले लुक्स के चलते लाइमलाइट में हैं। पिछले दिनों उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिन्हें देख माना जा रहा है कि रिमी ने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। अब रिमी ने इस पर रिएक्शन दी है। रिमी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि अगर लोगों को ऐसा लग रहा है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और ये पॉजिटिव वे में है तो ये बात मेरे लिए अच्छी है।

बिना प्लास्टिक सर्जरी कराए ही लोग बोल रहे हैं। मैंने सिर्फ फिलर्स, बोटॉक्स और PRP ट्रीटमेंट करवाया है और कुछ नहीं। डॉक्टर्स मुझे अच्छा दिखने में मदद कर रहे हैं। शायद लोगों को मेरी लेटेस्ट तस्वीरों में मेरी स्किन अच्छी लग रही होगी। इन ट्रीटमेंट्स से कोई भी अच्छा दिख सकता है।

लेकिन अगर ये आपको बुरा लग रहा है तो मुझे बताइए कि इसे ठीक कैसे कर सकते हैं ताकि मैं अपने डॉक्टर्स को बता पाऊं कि वो कहां गलती कर रहे हैं। किसी को तब तक प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती जब तक वो कोई क्राइम न कर दे। ‘हंगामा’, ‘धूम’, ‘दीवाने हुए पागल’ और ‘फिर हेरा-फेरी’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं रिमी 13 साल से इंडस्ट्री से गायब हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री