न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस 13’ में बनी जोड़ी 4 साल बाद टूटी, हिमांशी ने आसिम से ब्रेकअप किया कंफर्म, इसलिए किया प्यार का त्याग

कलर्स टीवी पर आने वाले सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के अधिकतर सीजन में ऐसा होता है कि वहां कोई न कोई जोड़ा बन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 10:51:54

‘बिग बॉस 13’ में बनी जोड़ी 4 साल बाद टूटी, हिमांशी ने आसिम से ब्रेकअप किया कंफर्म, इसलिए किया प्यार का त्याग

कलर्स टीवी पर आने वाले सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के अधिकतर सीजन में ऐसा होता है कि वहां कोई न कोई जोड़ा बन ही जाता है। इसका मतलब है कि घर में मौजूद दो कंटेस्टेंट एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और शो से बाहर आने के बाद भी उनका प्यार जारी रहता है। कोई-कोई रिश्ता शादी के अंजाम तक भी पहुंच जाता है, लेकिन कभी-कभार यह संभव नहीं हो पाता और दोनों की राहें जुदा हो जाती हैं।

अब फैंस के लिए एक ऐसी ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। दरअसल BB-13 के लोकप्रिय कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना को फैंस खूब पसंद करते थे। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब अलग होने का फैसला कर लिया। हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रेकअप कंफर्म किया है। हिमांशी ने बुधवार (6 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हां हम दोनों अब साथ नहीं हैं। हमने जो साथ में वक्त बिताया वह काफी अच्छा था लेकिन अब हम साथ नहीं हैं।

हमारी रिलेशनशिप जर्नी बहुत अच्छी थी और हम अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे पास एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।” हालांकि हिमांशी ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी। अभी तक इस बारे में आसिम का कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। ब्रेकअप की न्यूज से आसिम के फैंस भड़क गए हैं और वे हिमांशी को भला-बुरा कह रहे हैं।

himanshi khurana,asim riaz,himanshi asim,bigg boss 13,himanshi asim breakup,Salman Khan,asim himanshi relationship

इन कारणों से पहले ही मिलने लगे थे आसिम-हिमांशी के अलग होने के संकेत

कुछ समय पहले हिमांशी ने एक इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने और आसिम ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिल सका। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से उनके ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं। काफी समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ पोस्ट भी शेयर नहीं की थी। साथ ही हिमांशी ने बर्थडे आसिम के बजाय दूसरे दोस्त के साथ मनाया था।

हिमांशी और आसिम की लव स्टोरी ‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी। दोनों ने ऑनस्क्रीन रोमांस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आसिम ने ‘बिग बॉस’ के घर में ही हिमांशी को प्रपोज किया था। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने आसिम से कहा था कि हिमांशी अब उनकी जिम्मेदारी हैं और उन्हें उनका ध्यान रखने का वादा करना होगा। आसिम व हिमांशी ने एकसाथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। बता दें कि हिमांशी ने आसिम के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए अपने मंगेतर से सगाई तोड़ ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे