न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी है ईशा-अहाना की सनी-बॉबी के साथ बोंडिंग, हेमा ने किया खुलासा, ‘गदर 2’ ने यूं रचा इतिहास

पिछले कुछ दिनों से देओल परिवार काफी चर्चाओं में है। इसका मुख्य कारण है ‘गदर 2’ मूवी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही दिग्गज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 6:58:50

ऐसी है ईशा-अहाना की सनी-बॉबी के साथ बोंडिंग, हेमा ने किया खुलासा, ‘गदर 2’ ने यूं रचा इतिहास

पिछले कुछ दिनों से देओल परिवार काफी चर्चाओं में है। इसका मुख्य कारण है ‘गदर 2’ मूवी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने सौतेले भाई सनी देओल को ‘गदर 2’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी थीं। फिल्म रिलीज होने के बाद ईशा ने ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

इस मौके पर उनकी बहन अहाना के साथ सनी और बॉबी देओल भी पहुंचे। चारों भाई-बहनों के बीच काफी मजबूत बोंडिंग देखने को मिली। बाद में धर्मेंद्र ने भी वो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। पिछले दिनों हेमा ने थिएटर जाकर ‘गदर 2’ देखी और इसकी जमकर प्रशंसा की। अब हेमा ने एक इंटरव्यू में ईशा-अहाना के सनी-बॉबी के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की।

हेमा ने दोनों परिवारों के रिश्ते पर बात करते हुए कहा- 'मैं बहुत खुश हूं, इसमें मुझे कुछ नया नहीं लगता क्योंकि यह बहुत सामान्य है। कई बार वे लोग घर भी आते हैं लेकिन हम कहीं पब्लिश नहीं करते, हम उस तरह के नहीं हैं जो फोटो लें और तुरंत उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। हम उस तरह का परिवार नहीं हैं। हम काफी साथ रहते हैं, ज्यादातर साथ ही हैं।

कोई भी मुसीबत आती है तो हम एक-दूसरे के साथ होते हैं। तो प्रेस को यह समझ आ गया, यह और अच्छा है। वह इससे खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। लोग सनी से बहुत प्यार करते हैं और वे चाहते हैं कि सनी और भी काम करें। वह काफी स्वीट है और उन्होंने यह फिल्म की, मैं काफी थ्रिल हूं। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी।

Hema Malini,dharmendra,esha deol,ahana deol,sunny deol,bobby deol,prakash kaur,gadar 2,new parliament building

नए संसद भवन में आज से तीन दिन तक होगी ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' देश की संसद की नई बिल्डिंग में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सुबह 11 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में स्पेशल स्क्रीनिंग के तहत दिखाया गया। अभी 26 और 27 अगस्त को भी स्क्रीनिंग होगी। यह जी स्टूडियो ने लोक सभा सदस्यों के लिए ऑर्गेनाइज की है।

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। इसके बाद अमीषा ने भी इस खुशखबरी को शेयर किया। अनिल ने ट्वीट में लिखा, "अनिल शर्मा प्रोडक्शन नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में बालयोगी ऑडिटोरियम में आज से शुरू होने वाली 'गदर 2' की स्क्रीनिंग के बारे में ईमेल पाकर बेहद ही खुश है। मेम्बर्स और उपराष्ट्रपति के साथ कई और लोग ये फिल्म देखेंगे। 'गदर 2' की टीम के लिए ये बहुत ही बड़ा सम्मान है।"

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये पहली बार है, जब किसी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लोकसभा मेम्बर्स के लिए की जा रही है। इस फिल्म ने भारत में 419 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए पीएस-2 और दंगल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार