न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पद्म विभूषण विजेता वैजयंतीमाला से मिलीं हेमा, शेयर की Photos और प्यारा नोट, फिर साथ दिखे अरहान-राशा

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला (90) को इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 6:38:00

2 News : पद्म विभूषण विजेता वैजयंतीमाला से मिलीं हेमा, शेयर की Photos और प्यारा नोट, फिर साथ दिखे अरहान-राशा

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला (90) को इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की। एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी (75) ने इस घोषणा के बाद वैजयंती के चेन्नई स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। हेमा ने आज शुक्रवार (26 जनवरी) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वैजयंती संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन का सबसे यादगार दिन। कल मैं अपनी रोल मॉडल वैजयंती माला और उनके प्यारे परिवार से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मिलीं। वह जीवन से भरपूर हैं। उनमें डांस आज भी कूट-कूट कर भरा है। वह डांस के बारे में बात करती हैं, डांस में जीती हैं और उनके चारों ओर एक चमक और आभा है। मैं उतनी ही हैरान थी जितनी कई साल पहले थीं। फिल्मों में उनके कार्यकाल और इंडस्ट्री में उनके एक्सपीरियंस के बारे में पुरानी चर्चा हुई। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह मेरे लिए ग्रेट मोमेंट था कि मुझे इस लवली लेडी से इतना प्यार मिला। अंदर और बाहर से सुंदर।”

एक और दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (79) ने भी वैजयंती की तारीफ की। बता दें कि वैजयंती और सायरा के पति दिवंगत महान एक्टर दिलीप कुमार ने कुछ यादगार फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी। वैजयंती एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं। वह 1950 और 1960 के दशक के दौरान हिंदी फिल्मों में छाई हुई थीं। वैजयंती ने 1949 में तमिल फिल्म ‘वाजकई’ से अभिनय की शुरुआत की और बाद में ‘नागिन’, ‘मधुमती’, ‘गंगा जमना’ व ‘संगम’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल की।

फैंस लगा रहे हैं अरहान खान और राशा थडानी के अफेयर को लेकर अटकलें

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे पिछले महीने 24 दिसंबर को अपने पिता अरबाज खान की शूरा खान के साथ दूसरी शादी में नाचते-गाते दिखे थे। इसके बाद हाल ही वे अपनी मां मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर पर नजर आए। इसके अलावा पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं कि अरहान अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को कुछेक मौकों पर साथ घूमते देखा गया है।

हालांकि दोनों में से अभी तक किसी ने भी दोस्ती को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। अब हाल ही में अरहान और राशा एक बार फिर साथ दिखे। राशा येलो कलर की ड्रेस में थीं और उन्होंने पैपराजी से चेहरा छिपाने की कोशिश की। दोनों एक ही कार में बैठे थे और एक-दूसरे के साथ बातचीत कर रहे थे।

दोनों को साथ देख पैपराजी ने फोटो क्लिक करने के साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे पहले 2 जनवरी को भी पैपराजी ने उन्हें साथ स्पॉट किया था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बता दें कि अरबाज-शूरा की शादी में रवीना-राशा भी मौजूद थीं। कहा जा रहा है कि राशा जल्द ही एक्टिंग करिअर शुरू करने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम