न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन पर लगा सितारों का जमावड़ा, ‘ड्रीम गर्ल’ के साथ इस गाने पर थिरकीं रेखा, Video Viral

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने कई सालों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया। पिछले कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 10:52:24

हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन पर लगा सितारों का जमावड़ा, ‘ड्रीम गर्ल’ के साथ इस गाने पर थिरकीं रेखा, Video Viral

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने कई सालों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया। पिछले कुछ सालों से वे एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। वे इन दिनों भाजपा सांसद की भूमिका निभा रही हैं। हेमा ने सोमवार (16 अक्टूबर) को अपना 75वां जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पार्टी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। हेमा ने अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ टू टीयर केक काटा, जिसे फूलों और मोतियों से सजाया गया था। तीनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हेमा ने पिंक एम्बेलिश्ड साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट ज्वैलरी और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। ईशा गोल्डन गाउन में नजर आईं तो वहीं अहाना ब्राउन एम्बेलिश्ड नेट साड़ी में दिखीं।

हेमा के पति गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी वहां थे। हेमा ने स्टेज से ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया’ गाना भी सुनाया। पार्टी में एक्ट्रेस जूही चावला, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, रेखा, विद्या बालन, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, पद्मिनी कोल्हापुरी, एक्टर जैकी श्रॉफ, जीतेंद्र, राकेश रोशन, सलमान खान, राजकुमार राव सहित कई सितारे मौजूद थे। हेमा ने कलाकारों के साथ जमकर पोज दिए। इस दौरान हेमा काफी खुश नजर आईं। हालांकि इस पार्टी में धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी देओल नहीं पहुंचे।

दो सदाबहार अभिनेत्रियों हेमा और रेखा की ट्यूनिंग देख खुश हुए फैंस

पार्टी की शान बढ़ा रहीं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने इस दौरान आइवरी साड़ी पहनी थी। अपने क्लासिक स्टाइल में उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और रेड लिपिस्टिक कैरी की थी। उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना जिसके साथ बड़े झुमके, बैंगल्स और पोटली लेकर एक ग्लैमरस मेकअप किया। इसके साथ ही उनका सिग्नेचर सिंदूर भी उनके माथे पर सजा हुआ था। पार्टी के वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा और हेमा स्टेज पर मौजूद हैं।

बैकग्राउंड में हेमा और फिरोज खान पर फिल्माया गया 'धर्मात्मा' मूवी का लोकप्रिय गाना 'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो' बज रहा है। इस दौरान रेखा थिरकते हुए इसे हेमा को डेडिकेट करती नजर आती हैं। रेखा और हेमा की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। बता दें कि हेमा ने बॉलीवुड में राज कपूर के साथ 'सपनों के सौदागर' फिल्म से डेब्यू किया था। हेमा को रिकॉर्ड 11 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। हेमा की मुलाकात धर्मेंद्र से ‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार