न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ का गाना ‘सकल बन’ रिलीज, दिखा भंसाली का शानदार डायरेक्शन, ‘रुसलान’ का पोस्टर रिलीज

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 6:33:22

2 News : ‘हीरामंडी’ का गाना ‘सकल बन’ रिलीज, दिखा भंसाली का शानदार डायरेक्शन, ‘रुसलान’ का पोस्टर रिलीज

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। सीरीज का पहला गाना आज शनिवार (9 मार्च) को मेकर्स ने रिलीज किया है। इसका टाइटल ‘सकल बन’ है और यह गाना मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल पर फिल्माया गया है। गाना भंसाली के म्यूजिक लेबल यूट्यूब चैनल भंसाली म्यूजिक पर लॉन्च किया गया है।

‘सकल बन’ गाने को मुख्य रूप से राजा हसन ने अपनी आवाज से सजाया है। उमेश जोशी, विजय धुरी, श्रीपद लेले, अमित पाध्ये और शहजाद अली ने राजा का साथ दिया है। अमीर खुसरो ने इसके बोल लिखे हैं। गाने में भंसाली का शानदार डायरेक्शन झलक रहा है, जिसके लिए उनकी खास पहचान है। गाने में मनीषा, ऋचा और अदिति बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। सभी एक्ट्रेस और डांसर ग्लोडन कलर के आउटफिट में हैं। लगभग तीन मिनट के इस गाने में एक भव्य सेट है। मनीषा, शर्मिन को आंगन में सभी महिलाओं के बीच लाती हैं।

इसके बाद ऋचा डांस शुरू करती हैं और उसके बाद अदिति भी उन्हें जॉइन कर लेती हैं। गाना भंसाली प्रोडक्शन ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सुंदरता, शक्ति और अनुग्र के साथ खिलने वाले फूलों के मौसम का जश्न मनाने के लिए वसंत ऋतु में कदम रखें।” कहा जा रहा है कि इस सीरीज में 6-7 गाने हैं। भंसाली ने अलग से सिर्फ म्यूजिक पर एक साल काम किया है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार में हैं। अभी इसकी रिलीज डेट नहीं आई है, लेकिन ये आने वाले समय में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।

आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ की रिलीज डेट भी आई सामने

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा उनकी आगामी फिल्म 'रुसलान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। आयुष ने आज शनिवार (9 मार्च) को फिल्म के नए पोस्टर को रिलीज किया। आयुष ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर डाला। उनकी गहरी निगाहें व चाकू से लगभग छेदी जा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हारने का खौफ नहीं है, मेरी गन और गिटार के साथ, बस दुनिया जीतने का जोश है। तूफान की तरह नहीं...तूफान ही हूं मैं। रुसलान का टीजर 12 मार्च को आ रहा है और 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।”

आयुष ने फिल्म के बारे में कहा कि यह साहसपूर्वक दर्शकों का सामना करती है, एक अनुभव का वादा करती है, जो उन्हें अपनी सीटों के किनारे पर रखेगी। एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि 'रुसलान' रोमांचक मनोरंजन के अर्थ को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। 'रुसलान' में सुश्री मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी हैं। श्री सत्य साईं आर्ट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म के डायरेक्टर करण एल बुटानी हैं। बता दें कि आयुष ने साल 2018 में ‘लवयात्री’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वे दो और फिल्मों में नजर आए, लेकिन वे भी फ्लॉप रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम