न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋचा चड्ढा ने शर्मिन की यूं की टांग खिंचाई, फरदीन ने बताया कैसे शांत होता है भंसाली का गुस्सा

भव्य सेट के साथ फिल्में बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 12:00:35

2 News : ऋचा चड्ढा ने शर्मिन की यूं की टांग खिंचाई, फरदीन ने बताया कैसे शांत होता है भंसाली का गुस्सा

भव्य सेट के साथ फिल्में बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज के साथ भंसाली ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल, संजीदा शेख जैसी एक्ट्रेस के अहम रोल हैं। इस बीच ऋचा ने अपनी को-स्टार शर्मिन को रोस्ट किया।

दरअसल आईएमडीबी के इंटरव्यू के दौरान शर्मिन कहती हैं कि मैं बहुत अच्छी कुक हूं। इस पर ऋचा हंसने लगती हैं। शर्मिन कहती हैं कि मैं जो सुबह सलाद खाती हूं वो खुद बनाती हूं। इस पर ऋचा उनकी टांग खिंचाई करते हुए पूछती हैं कि क्या उन्होंने सब्जियां काटी है कभी? इस पर शर्मिन कहती हैं कि मैं बहुत अच्छा खाना बनाती हूं। मैंने क्रिसमस लंच बनाया था। तब ऋचा कहती हैं कि मुझे लगता है कि आपको और मुझे एक-दूसरे के पास नहीं बैठना चाहिए।

इस दौरान ऋचा ने सीरीज में अपने मुश्किल सीन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं एक बड़ा फाइनल डांस करती हूं, लेकिन आपको नहीं पता कि वो शूट 8 दिन तक हुआ और कितना तनावभरा और मुश्किल था। मेरा स्क्रिप्ट पढ़कर कोई बड़ा रिस्पॉन्स नहीं था। इधर शर्मिन ने बताया कि एक सीन था जहां मुझे 4 दिन के लिए रोना था। मैं सुबह से रात तक रोती रही। चौथे दिन मेरी आंखें आलू की तरह हो गई थीं।

heeramandi the diamond bazaar,richa chadha,sharmin segal,fardeen khan,sanjay leela bhansali,aditi rao hydari,sonakshi sinha,manisha koirala

फरदीन खान ने बताया, जब भी संजय लीला भंसाली भुनभुनाते या चिड़चिड़ाते...

अदिति राव हैदरी ने आईएमडीबी के इसी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली का सारा प्यार उनके चौपायों के लिए सुरक्षित रहता है। सीरीज में बागी का किरदार निभा रहे ताहा शाह ने कहा कि भंसाली के सबसे प्यारे कुत्ते का नाम जानू है और वे उस पर जान छिड़कते हैं। अभिनेता फरदीन खान ने बताया कि सीरीज के सेट पर सबने भंसाली को स्वाभाविक स्वरूप में देखा।

जब भी वे भुनभुनाते या किसी बात पर चिड़चिड़ाते, उनके सहायक निर्देशकों को पता होता था कि अब क्या करना है? शूटिंग के दौरान हमेशा 25 पालतू कुत्ते मौजूद रहते थे और भंसाली के गुस्सा होते ही ये सहायक निर्देशक इन कुत्तों को भंसाली की तरफ दौड़ा देते थे। और जैसे ही कुत्ते सेट पर आते भंसाली का व्यवहार अचानक से बदलने लगता और वे शांत हो जाते।

संजीदा शेख ने भी भंसाली को लेकर एक और दिलचस्प बात बताई। संजीदा ने कहा कि भंसाली को शूटिंग के दौरान दिन में 3-4 बार अपना कुर्ता बदलने की आदत है। पहले तो हम लोगों को समझ नहीं आया लेकिन फिर समझ में ये आया कि वे ऐसा अपने विचारों को तरोताजा करने के लिए करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष