न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेजल कीच ने बताया क्यों छुपाई थी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर, 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, देखें

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल से एक्ट्रेस बनीं हेजल कीच साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके 25 जनवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 7:05:35

हेजल कीच ने बताया क्यों छुपाई थी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर, 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, देखें

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल से एक्ट्रेस बनीं हेजल कीच साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके 25 जनवरी 2022 को बेटे का आगमन हुआ, जिसका नाम उन्होंने ‘ओरियन कीच सिंह’ रखा। इसके बाद हाल ही में यानी 25 अगस्त को हेजल ने बेटी ‘ऑरा’ को जन्म दिया। अब हेजल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है।

हेजल ने 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मैं हमेशा से चाहती थी कि ओरियन को एक भाई या बहन मिले। मुझे ऐसा लगता है कि वे आपको शेयर करना, करुणा और यह सिखाते हैं कि अन्य लोग आपसे बड़े, मजबूत व छोटे होंगे। वे सहनशीलता सिखाते हैं, जिसे आप स्कूल जाने से पहले और वास्तविक दुनिया में आने से पहले केवल घर पर ही सीख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हेजल की दूसरी डिलीवरी लंदन में हुई और उनकी प्रेग्नेंसी की खबर किसी को नहीं थी। हेजल ने इस बारे में कहा कि मैं अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। प्रेग्नेंसी हर किसी के लिए इतनी नाजुक जर्नी होती है और यह इतनी पर्सनल होती है कि आप कभी नहीं जान सकते कि किसी भी फेज में क्या हो सकता है। मैं बच्चों को उनके जन्म से पहले की मशहूर हस्तियों के बजाय सिर्फ बच्चे ही रहने देना पसंद करती हूं।

hazel keech,yuvraj singh,aura,thank you for coming movie,hazel keech pregnancy,bhumi pednekar,shehnaaz gill

'थैंक यू फॉर कमिंग' में शहनाज गिल व भूमि पेडनेकर की है प्रमुख भूमिका

एक्ट्रेस शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के पति करण बुलानी ने किया है। आज बुधवार (6 सितंबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। भूमि ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "यह राजकुमारी की परी कथा है सबसे हटके। 6 अक्टूबर 2023 को #ThankYouForComing देखने के लिए सिनेमाघरों में आना न भूलें।"

ट्रेलर की शुरुआत भूमि के इस बयान से होती है कि वह किस तरह अपने लिए 'हमेशा खुशियां' चाहती थीं। हालांकि फिर उसे रोते हुए और अपने दोस्तों को बताते हुए देखा जाता है कि उसे कभी भी ऑर्गेज्म नहीं हुआ है। वह अपने 'मिस्टर राइट' की तलाश जारी रखती है और जब अंततः उसे वह मिल जाता है तो चीजें हास्यास्पद मोड़ ले लेती हैं।

फिल्म राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह ने लिखी है। इसमें भूमि व शहनाज के साथ डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी हैं। फिल्म का निर्माण रिया ने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार