न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सपना के साथ धूम मचाने वाले सिंगर राजू पंजाबी का निधन, जय और माही की बेटी अस्पताल से आई घर

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की संस्कृति और गीतों को देश-विदेश तक पहुंचाने वाले मशहूर गायक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 1:31:48

सपना के साथ धूम मचाने वाले सिंगर राजू पंजाबी का निधन, जय और माही की बेटी अस्पताल से आई घर

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की संस्कृति और गीतों को देश-विदेश तक पहुंचाने वाले मशहूर गायक और निर्माता राजू पंजाबी का आज मंगलवार (22 अगस्त) को निधन हो गया। इसके साथ ही हमने एक युवा प्रतिभा को खो दिया। उन्होंने सिर्फ 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू पिछले कुछ समय से हिसार (हरियाणा) के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती थे।

उनका पीलिया (Jaundice) का इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव रावतसर में ही किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'प्रसिद्ध हरियाणवी गायक और संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ कई ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले राजू को 'देसी-देसी', 'मीठी बोली' और 'सॉलिड बॉडी' गानों से जाना जाता है। उनका आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था, जिसके बोल 'आपसे मिलकर यार हमको अच्छा लगा था' रहे। बता दें कि राजू पंजाबी शादीशुदा थे और उनकी तीन बेटियां भी हैं। उन्हें हरियाणा के साथ पंजाब व राजस्थान की म्यूजिक इंडस्ट्री में दमदार पहचान मिली हुई थी। लोग उनके गानों पर जमकर नाचने पर मजबूर हो जाते थे।

raju punjabi,haryanvi singer raju punjabi,jay bhanushali,mahi vij,tara,sapna chaudhry,raju punjabi death

जय भानुशाली ने तारा का वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज की प्यारी बिटिया तारा इन्फ्लूएंजा ए फ्लू से संक्रमित हो गई थीं। माही ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। अब जय ने बताया कि तारा ठीक हो गई है और घर वापस आ गई है। जय ने तारा का वीडियो शेयर कर लिखा-बुखार और बॉडी पेन में भी ये बहुत स्ट्रॉन्ग है। अभी भी ये स्माइल कर रही है। तारा तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। मैं खुश हूं कि तुम रिकवर कर गई हो और घर वापस आ गई हो। सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

वीडियो में तारा हंसती हुई दिख रही है। माही, तारा को कम्फर्टेबल फील करा रही हैं। यह वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। वे तारा को बहुत चाहते हैं। माही और जय द्वारा शेयर की जाने वाली तारा की फोटो और वीडियो पर वे बहुत प्यार लुटाते हैं। तारा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं।

उसके मस्ती भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपको बता दें कि माही ‘बालिका वधू’, ‘लाल इश्क’, ‘शुभ कदम’ और ‘कैसी लागी लगन’ जैसे शो में काम कर चुकी हैं। दूसरी ओर जय ने बिग बॉस 15, कसौटी जिंदगी की, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए 5, गीत हुई सबसे पराई जैसे शो से लोगों का दिल जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका