न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्डी संधू के साथ महिला ने की थी छेड़छाड़, इस डेटिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव

हार्डी संधू अपनी खनकती आवाज के लिए जाने जाते हैं। खास तौर से युवाओं को हार्डी का अंदाज बेहद पसंद आता है। इन दिनों वे मैडेन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 11:26:24

2 News : हार्डी संधू के साथ महिला ने की थी छेड़छाड़, इस डेटिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे एल्विश यादव

हार्डी संधू अपनी खनकती आवाज के लिए जाने जाते हैं। खास तौर से युवाओं को हार्डी का अंदाज बेहद पसंद आता है। इन दिनों वे मैडेन इंडिया टूर पर हैं। इस बीच 37 साल के हार्डी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हार्डी को भी एक बार मॉलेस्टेशन का दर्द झेलना पड़ा था। हार्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करके हुए यह घटना बताई।

हार्डी ने कहा कि मैं एक शादी में स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था और तभी एक अधेड़ उम्र की महिला ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। डेढ़ या दो साल पहले एक शादी का फंक्शन था। मेरे सामने लगभग 30, 40 या 45 साल की एक महिला थी। वह नाच रही थी और मुझसे कह रही थी कि मंच पर मेरे साथ आना चाहती है। मैंने उससे कहा कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा, तो दूसरे लोग भी ऐसा चाहेंगे और यह मुश्किल होगा लेकिन वह नहीं मानी और उसने मंच पर आने की जिद की। फिर मैंने हार मान ली और कहा कि आप आ जाओ। फिर उसने मुझे गले लगाने के लिए पूछा तो मैंने हामी भर दी।

हालांकि उसने मुझे गले लगाया और मेरे कान को चाटा। अब सोचो यही अगर उल्टा हुआ होता तो, मैंने ऐसा किया होता तो कितना बवाल मच जाता। उल्लेखनीय है कि हार्डी ने 'टकीला शॉट' गाने से सिंगिंग करिअर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 2013 में आए गाने 'सोच' से असल पहचान मिली। उनके गाने 'तितलियां वर्गा', 'नाह', 'बिजली बिजली' और 'क्या बात ऐ' काफी लोकप्रिय हुए हैं।

harrdy sandhu,singer harrdy sandhu,harrdy sandhu molestation,elvish yadav,temptation island india,bigg boss ott 2

बिग बॉस का खिताब जीत चुके एल्विश यादव ने अपने व्लॉग पर किया कंफर्म

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने कुछ समय पहले सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का खिताब अपने नाम किया था। तब से ही वे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे उर्वशी रौतेला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। एल्विश अब डेटिंग रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में हिस्सा लेने जा रहे हैं। एल्विश ने खुद यह कंफर्म किया है।उन्होंने अपने ताजा व्लॉग में कहा कि मैं 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह शो जिस प्रकार का है, वह मुझे बहुत पसंद है।

मैं शो के प्रतियोगी के रूप में नहीं, बल्कि एक सह-मेजबान के रूप में हिस्सा लूंगा। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो कई बार आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपके संबंध कितने मजबूत हैं और आप अपने साथी पर कितना भरोसा कर सकते हैं। यह शो इन सभी चीजों में आपकी मदद करता है। आप देख सकते हैं कि क्या आपका पार्टनर वाकई आपके लिए सही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस मौनी रॉय व करण कुंद्रा इसमें मुख्य होस्ट रहेंगे। इस शो का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार