न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हरलीन को है विक्की की एक्स गर्लफ्रेंड के लेबल से दिक्कत, बेटे को नाजायज बताने पर भड़कीं पायल

एक्ट्रेस हरलीन सेठी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल', 'काठमांडू कनेक्शन' और 'कोहरा' जैसे मशहूर शो में काम कर चुकी हैं। हरलीन हाल ही में ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 7:19:46

2 News : हरलीन को है विक्की की एक्स गर्लफ्रेंड के लेबल से दिक्कत, बेटे को नाजायज बताने पर भड़कीं पायल

एक्ट्रेस हरलीन सेठी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल', 'काठमांडू कनेक्शन' और 'कोहरा' जैसे मशहूर शो में काम कर चुकी हैं। हरलीन हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार के ‘बैड कॉप’ शो में नजर आईं। इसमें अनुराग कश्यप, सौरभ सचदेवा, गुलशन देवैया भी थे। फिलहाल हरलीन अपने काम के बजाय निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। हरलीन ने फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे कुछ लोग अभी भी उन्हें सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाते हैं।

हरलीन ने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम का जिक्र किया और कहा, “मेरे इंस्टाग्राम बायो में दो शब्द हैं, आई एम... इसके आगे कुछ नहीं है। इसका मतलब है मैं एक स्ट्रॉन्ग वुमन हूं, मैं बहुत मेहनती हूं और मैं खुद को एक्टर भी नहीं मानती। मैं किसी की बेटी हूं और किसी की मां हो सकती हूं। लेकिन, अब मुझे ये एक्स गर्लफ्रेंड का जो लेबल दिया गया है, उससे दिक्कत है। लोग पता नहीं क्यों मुझे ये लेबल देने की कोशिश में जुटे हैं।

मुझे सामान्य तौर पर किसी भी चीज के साथ अपनी पहचान बनाने में दिक्कत नहीं आती, लेकिन एक्स के लेबल से मुझे दिक्कत है। मैं किसी के साथ खुद को जोड़ा जाना पसंद नहीं करती। बता दें कि हरलीन और विक्की काफी समय तक रोमांटिक रूप से एक-दूसरे के साथ जुड़े थे। हालांकि विक्की की साल 2019 की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की रिलीज के दौरान ही उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।

इससे पहले, पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हरलीन ने कहा था कि हर इंसान की अपनी पहचान होती है। और सिर्फ इसलिए कि मैं एक फिल्म स्टार के साथ जुड़ी हुई थीं और मैंने अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कम हूं। मैं खुद से प्यार करती हूं और हरलीन सेठी के नाम से जानी जाना पसंद करूंगी। उल्लेखनीय है कि विक्की ने साल 2022 में कैटरीना कैफ के साथ शादी कर ली थी।

harleen sethi,actress harleen sethi,vicky kaushal,vicky harleen,vicky ex girlfriend harleen,payal malik,bb ott 3,bigg boss ott 3

BB OTT 3 से बाहर हो चुकी हैं पायल मलिक, बेटे पर सवाल उठाने पर दिया जवाब

बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे शो में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ आए थे। हालांकि पायल का सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया और वह शो से बाहर हो गईं। इस बीच पायल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने चिरायू पायल मलिक यूट्यूब चैनल पर डाला है। वीडियो के अंत में पायल लोगों के कमेंट्स पढ़ती हैं और उनका जवाब देती हैं।

पायल एक यूजर का कमेंट पढ़ती हैं जिसमें लिखा होता है, “शर्म नहीं आई बिना शादी के चीकू को पैदा किया, नाजायज बच्चा है।” इसके जवाब में पायल कहती हैं, “मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं और चीकू मुझे 2016 में हुआ था। मैं अरमान से 2011 में मिली थी और उसी साल उनसे शादी कर ली थी। उस हिसाब से तो चीकू 16 साल का हुआ! क्या आपको लगता है कि चीकू नाजायज होगा। आप सोचकर देखो, अपना दिमाग लगाकर देखो।

क्या मैं DNA टेस्ट करवाऊं तो आपको यकीन होगा? चीकू नाजायज नहीं है। चीकू जायज बच्चा है और वो अरमान का बच्चा है। ये मुझे पता है, अरमान को पता है और हमारी पूरी फैमिली को पता है। क्या मैं DNA टेस्ट करवा के दूं आपको। तूबा और अयान के लिए भी यही बात हो रही थी कि ये बच्चे इसके नहीं हैं। किसी से गोद लिए हैं। वो भी आज से डेढ़ साल पहले, वो भी मैंने प्रूफ किया है।” उल्लेखनीय है कि अरमान और पायल के तीन तथा अरमान और कृतिका का एक बच्चा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री