न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक-नताशा हुए अलग, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर की तलाक की घोषणा, सोशल मीडिया पर इन्हें कर रहे ट्रॉल

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 11:11:26

हार्दिक-नताशा हुए अलग, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर की तलाक की घोषणा, सोशल मीडिया पर इन्हें कर रहे ट्रॉल

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें चल रही थीं। अब फाइनली कपल ने इस बारे में अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हुए तलाक कंफर्म कर दिया है। दोनों ने गुरुवार (18 जुलाई) रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी रजामंदी से अलग होने का फैसला लिया है।

हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की और इसमें अपना सब कुछ लगा दिया। लेकिन, अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। यह फैसला हमारे लिए काफी मुश्किल था...साथ में बिताए खुशी के पल, आपसी रस्पेक्ट और एक-दूसरे के साथ को हमने एंजॉय किया और हम एक परिवार के तौर पर आगे बढ़े। हम अगस्त्य के माता-पिता हैं और वह आगे भी हमारी जिंदगी का सेंटर रहेगा और हम को-पैरेंट बनकर उसे सारी खुशियां देने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मुश्किल वक्त में हम आपसे साथ की और हमारी प्राइवेसी को समझने की उम्मीद करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि हार्दिक और नताशा की शादी साल 2020 में कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दोनों ने अलग-अलग रस्मों से 3 बार शादी की थी। उसी साल जुलाई में उनके अगस्त्य हुआ। शादी के बाद वे अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते और प्यार जताते नजर आते थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था।

मई में नताशा ने अपने इंस्टा से पांड्या सरनेम हटा दिया था और हार्दिक के साथ वेडिंग फोटो भी डिलीट कर दी थीं। इसके बाद तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा था। नताशा आईपीएल के किसी भी मैच में हार्दिक का हौसला बढ़ाने नहीं आईं। यहां तक कि हाल ही भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी नताशा ने हार्दिक को बधाई नहीं दी।

यूजर्स नताशा स्टैनकोविक को ठहरा रहे तलाक की जिम्मेदार, निकाल रहे भड़ास

तलाक की घोषणा के बाद कपल के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद है, लेकिन यूजर्स नताशा के किसी अन्य पोस्ट और एक्स हैंडल पर कमेंट कर उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी लोग हार्दिक के सपोर्ट में आकर नताशा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक यूजर ने हद पार करते हुए यह भी कहा कि हार्दिक को कोई और मिल जाएगी। वहीं एक कमेंट में लिखा गया कि, “नताशा को जाने दीजिए हार्दिक सर, आपको उससे बेहतर लड़की मिल जाएगी।”

नताशा के प्रति इतनी नफरत फैलाई जा रही है कि एक व्यक्ति ने लिखा, “हार्दिक भाई, कितनी प्रॉपर्टी ले जा रही है।” एक ने एक्स हैंडल पर लिखा है, “इतने अच्छे इंसान को पहचान नहीं पाईं।” दूसरा यूजर लिखता है, “हार्दिक बैटर डिजर्व करते है।” एक अन्य यूजर लिखता है, “आशा करता हूं कि आप इससे उबर गए हैं आगे बढ़ने के लिए ऑल द बेस्ट।”

एक ने तो हद ही कर दी और लिखा है, “पति भी गया और प्रॉपर्टी भी।” बता दें कि नताशा ने साल 2014 में ‘बिग बॉस 8’ में चुनौती पेश की थी। साल 2019 में वह ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आई थीं। नताशा को कई फिल्मों में देखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम