न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birth Day : सनी देओल हुए 66 के, बेटे राजवीर और पिता धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया विश

दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सनी 66 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 10:50:06

Happy Birth Day : सनी देओल हुए 66 के, बेटे राजवीर और पिता धर्मेंद्र ने इस अंदाज में किया विश

दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सनी 66 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। सनी को सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और फैंस अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। ऐसे में उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी पीछे नहीं रहे। राजवीर ने सनी के साथ एक तस्वीर साझा की।

फोटो में पिता-पुत्र की जोड़ी के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान है। राजवीर ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड। आपका जन्मदिन आपकी तरह अलग और खास हो। आपसे प्यार है।” राजवीर ने हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘दोनों’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके बड़े भाई करण देओल उनसे पहले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इस बीच, सनी के पिता धर्मेंद्र ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

धर्मेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी संग फैन क्लब के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में सनी और धर्मेंद्र की खास बोंडिंग देखी जा सकती है। एक वीडियो में सनी के बचपन की झलक भी दिखाई दी। इसके बैकग्राउंड में गाना लगा है-‘अपने तो अपने होते हैं।’ दूसरे थ्रोबैक वीडियो में सनी केक काटते हुए दिख रहे हैं, जिस पर गाना लगा है, ‘बार-बार ये दिन आए, तू जिए हजारों साल।’

सनी देओल ने इस साल ‘गदर 2’ में आक्रामक तेवर से बटोरीं खूब वाहवाही

बता दें कि सनी अपने 40 साल से ज्यादा लंबे करिअर में 90 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें फेमस ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग और जोशीले अंदाज के लिए जाना जाता है। सनी को उनके एंग्री यंग मैन किरदार से खूब प्यार मिलता है। सनी ने इस साल ‘गदर 2’ के साथ धूम मचा दी।

साल 2001 की फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और भारी सफलता हासिल की। सनी की अगली फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘बाप’, ‘लाहौर 1947’ और ‘सूर्या’ जैसे प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। 19 अक्टूबर 1957 के दिन पंजाब के साहनेवाल में जन्मे सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है।

उन्होंने अपने निक नेम से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाया और लोगों की जुबां पर भी यही नाम चढ़ गया। सनी ने साल 1994 में इंग्लैंड में पूजा से गुपचुप तरीके से शादी की थी। पूजा का असली नाम लिंडा है, जो ब्रिटिश-इंडियन मूल की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार