न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हंसिका ने हार्मोनल इंजेक्शन लेने पर तोड़ी चुप्पी, मीनाक्षी ने ‘दामिनी’ में ऋषि को दिए सनी से ज्यादा नंबर!

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी मुख्य रूप से साउथ इंडियन सिनेमा में एक्टिव हैं। वे कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हंसिका ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 12:29:43

2 News : हंसिका ने हार्मोनल इंजेक्शन लेने पर तोड़ी चुप्पी, मीनाक्षी ने ‘दामिनी’ में ऋषि को दिए सनी से ज्यादा नंबर!

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी मुख्य रूप से साउथ इंडियन सिनेमा में एक्टिव हैं। वे कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हंसिका ने बॉलीवुड में बाल कलाकार के रूप में 2003 में तब्बू की फिल्म ‘हवा’ और ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा की सुपरहिट मूवी ‘कोई मिल गया’ में काम किया था। बाद में साल 2007 में हंसिका ने ‘आपका सुरूर’ फिल्म से बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया। हालांकि इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख कर लिया।

हंसिका इन दिनों अपनी एक्टिंग के बजाय कुछ और कारण से लाइमलाइट में हैं। दरअसल हंसिका पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने हार्मोन के इंजेक्शन लिए हैं। अब हंसिका ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हंसिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि इन अफवाहों ने क्या असर डाला। उन्होंने कहा कि मुझे याद भी नहीं है कि मैं इससे परेशान भी हुई थी। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि अगर आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं तो मैं सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हूं।

हां, इससे मेरी मां को जरूर ठेस पहुंची है। वो इस घटना को चाहकर भी नहीं भूल पा रही हैं। भले ही सोशल मीडिया आपको सबकुछ कहने की आजादी दे रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता कि आप कुछ भी कहें। अगर आप किसी के बारे में कुछ भी कहते हैं, तो इसका असर उस इंसान के साथ-साथ उसके परिवार पर भी होता है।

hansika motwani,actress hansika motwani,meenakshi seshadri,actress meenakshi seshadri,rishi kapoor,sunny deol,damini

साल 1993 में आई ‘दामिनी’ ने मचाई थी धूम, मीनाक्षी ने की ऋषि की तारीफ

साल 1993 में रिलीज हुई डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘दामिनी’ सुपरहिट रही थी। इसमें ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, सनी देओल व अमरीश पुरी की प्रमुख भूमिकाएं थीं। ऋषि ने मीनाक्षी के पति की भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वकील के रूप में सनी को भी खूब वाहवाही मिली थी। सनी ‘दामिनी’ की मेड को इंसाफ दिलाते हैं। अब मीनाक्षी ने एक बार फिर से फैंस को इस फिल्म की याद दिला दी है।

मीनाक्षी ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सब लोग ‘दामिनी’ में सनी को बहुत मानते हैं पर मैं चिंटू जी (ऋषि कपूर) को बहुत मानती हूं। मुझे ऐसा महसूस होता है कि भले ही उन्हें फिल्म में बड़े डायलॉग्स नहीं मिले पर उसके बावजूद उन्होंने जो काम किया वो लाजवाब था। उन्होंने किरदार को जितनी शिद्दत ने निभाया उसके लिए उन्हें हैट्स ऑफ।

सिर्फ वो ही ऐसा कर सकते थे। भले ही लेखक ने उनके किरदार के साथ न्याय नहीं किया पर उन्होंने अपने दम पर इस किरदार को यादगार बनाया। उल्लेखनीय है कि 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्में देने वाली मीनाक्षी साल 1995 में शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म सनी के साथ 'घातक' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका