न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज गिल के साथ रिश्ते पर गुरु रंधावा ने दी यह रिएक्शन, जानें-‘भैया जी’ और ‘श्रीकांत’ की कमाई

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा और एक्ट्रेस शहनाज गिल पिछले कई दिनों से अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 12:45:35

2 News : शहनाज गिल के साथ रिश्ते पर गुरु रंधावा ने दी यह रिएक्शन, जानें-‘भैया जी’ और ‘श्रीकांत’ की कमाई

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा और एक्ट्रेस शहनाज गिल पिछले कई दिनों से अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का एक गाना ‘मूनराइज’ आया था, जिसके बाद से फैंस उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। अब इन अफवाहों पर गुरु की रिएक्शन सामने आई है। गुरु ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।

फैंस मुझे दुनियाभर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है। हर लड़का उस अटेंशन को चाहता है। मैं चाहता हूं कि लोग मेरे लिए ऐसा करते रहें। मेरी लव लाइफ के बारे में बात करें। भले ही मैं अभी किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, लेकिन उस खबर की वजह से मैं जल्द ही किसी को डेट करना शुरू कर सकता हूं। अगर इस इंटरव्यू को पढ़ने वाली कोई लड़की है, तो मैं सिंगल हूं लेकिन अगर पाठक कोई लड़का है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।

बता दें कि म्यूजिक वीडियो ‘मूनराइज’ में गुरु और शहनाज का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था, जिसके बाद से दोनों को लेकर गपशप के गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। शहनाज की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग के बाद बात और ज्यादा बढ़ गई। जनवरी में दोनों का दूसरा म्यूजिक वीडियो ‘सनराइज’ रिलीज हुआ था। इन दोनों के इंस्टाग्राम रील्स भी फैंस को उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं।

guru randhawa,singer guru randhawa,shehnaaz gill,actress shehnaaz gill,guru shehnaaz,bhaiyya ji movie,srikanth movie,manoj bajpai,rajkummar rao

फैंस पर जादू नहीं चला पाई मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैया जी’ शुक्रवार (24 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मनोज की 100वीं फिल्म है और इससे उन्हें काफी उम्मीदें थीं। हालांकि यह अपेक्षाओं पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही। बॉक्स ऑफिस पर इसे खास रिस्पोंस नहीं मिला और यह फैंस को थिएटर्स तक खींचने में सफल नहीं हो रही। फिल्म की कमाई के 3 दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। लोग मनोज की एक्टिंग और उनके एक्शन को तो पसंद कर रहे हैं लेकिन कहानी उन्हें रास नहीं आ रही।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक की मानें तो फिल्म ने भारत में 5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.35 करोड़ जेब में डाले थे। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार (26 मई) को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों में कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला। फिल्म का कलेक्शन मात्र 1.90 करोड़ रुपए रहा।

दूसरी ओर, राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ अभी सिनेमाघरों में डटी हुई है। जहां 16वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.1 करोड़ रुपए रहा था, वहीं 17वें दिन यानी रविवार को 'श्रीकांत' ने 2.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 37.12 करोड़ रुपए हो गया है। नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष