न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे गुरु ने दिखाई झलक, इस बात के लिए ट्रॉल हो रहे रणवीर

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में शामिल होने वाले बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 11:55:54

2 News : अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे गुरु ने दिखाई झलक, इस बात के लिए ट्रॉल हो रहे रणवीर

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में शामिल होने वाले बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के हर ओर चर्चे हैं। अंबानी परिवार ने 1 से 3 मार्च तक जामनगर में पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी थी और अब इटली व फ्रांस में कपल की दूसरी लग्जरी प्री-वेडिंग पार्टी चल रही है, जिसमें कई सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। जामनगर में जहां हॉलीवुड स्टार रिहाना ने रंग जमाया था, वहीं अब पिटबुल, शकीरा और केटी पेरी चमक बिखेरने को तैयार हैं।

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी फंक्शन की शान बढ़ाने को इटली पहुंच गए हैं। उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी और साथ ही उस क्रूज शिप की झलक भी दिखाई है, जिसमें फंक्शन चल रहे हैं। गुरु ने बेहद खूबसूरत डेकोरेशंस की झलक भी दिखाई। सोशल मीडिया पर गुरु का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस को उस क्रूज का दीदार करा रहे हैं। गुरु वीडियो में कह रहे हैं, “लेवल सबके निकलेंगे, लेवल.. सबके निकलेंगे।”

उल्लेखनीय है कि शादी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12 जुलाई को होगी। शादी का कार्ड सामने आ चुका है, जिसमें रस्मों, मेहमानों के लिए ड्रेस कोड और तारीख का जिक्र है। शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, जिसमें कई सेलिब्रिटी शिरकत करेंगे। 13 को आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 को रिसेप्शन रखा गया है।

प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण को छोड़कर इटली पहुंचे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। वे सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने साल के शुरू में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ऐलान किया था। इसको लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इस बीच रणवीर, अनंत और राधिका की शादी की प्री वेडिंग क्रूज पार्टी में शामिल होने गए हैं, जहां से उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रेग्नेंट दीपिका को छोड़कर रणवीर को वहां पार्टी में नहीं जाना चाहिए था। किसी ने लिखा कि पार्टी के लिए रणवीर ने ऐसे टाइम पर दीपिका को अकेले छोड़ दिया। हालांकि कुछ यूजर्स ने रणवीर का बचाव भी किया है। आईए देखते हैं कैसे-कैसे कमेंट्स किए जा रहे हैं :- “यह जानते हुए भी पार्टी में जाना अजीब है कि आपकी पत्नी घर पर गर्भवती है।”, “अपनी गर्भवती पत्नी को पार्टी के लिए अकेला छोड़ना क्या सही है?”,

“किसी और चीज से ज्यादा काम की प्रतिबद्धता।”, “दीपिका अकेली नहीं हैं और न ही रणवीर ने उन्हें अकेला छोड़ा है, उनकी मां उनके साथ हैं।”, “मुझे लगता है कि वे हमारी अवांछित सलाह की सराहना करेंगे।”, “अगर दीपिका नहीं चाहतीं तो अभिनेता उन्हें छोड़कर नहीं जाते।” कुछ दिनों पहले 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान रणवीर, दीपिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे थे। तब नेटिजंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका