न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘उलझ’ की खराब शुरुआत के बाद इस एक्टर ने कही यह बात, नेटफ्लिक्स पर इस दिन स्ट्रीम होगी ‘इंडियन 2’

जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म ‘उलझ’ दो दिन पहले शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को बढ़िया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 8:03:32

2 News : ‘उलझ’ की खराब शुरुआत के बाद इस एक्टर ने कही यह बात, नेटफ्लिक्स पर इस दिन स्ट्रीम होगी ‘इंडियन 2’

जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म ‘उलझ’ दो दिन पहले शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला और दर्शकों ने थिएटर का रुख नहीं किया। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भट्टा बैठता दिख रहा है। इसने अभी तक 4 करोड़ रुपए भी नहीं कमाए। इस बीच जब गुलशन से इस फिल्म के बिजनेस के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिल्म मेकिंग बहुत ही मुश्किल बिजनेस है।

गुलशन ने अपने एक्स (ट्विटर) पेज पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा, “संघर्ष वो नमक है जो सफलता का स्वाद और बढ़ा देता है। जो संघर्ष नहीं करते वो कभी कुछ ऐसा हासिल नहीं कर पाएंगे जिसका वो सपना देखा करते हैं। ये एक मुश्किल बिजनेस है।” जब एक फैन ने गुलशन के लिए लिखा कि ओटीटी ही फ्यूचर है जहां कई फिल्मों को ऑडियंस से बहुत प्यार और तारीफें मिली हैं तो गुलशन ने जवाब दिया कि फीचर फिल्में बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए बनती हैं। हिट फ्लॉप तो चलता रहता है।

मैं कई चीजों को लेकर जितना व्यावहारिक हूं, उस हिसाब से मैं सिनेमा के मामले में अपने आदर्शवाद को कभी दरकिनार नहीं कर सकता हूं। मैं लोगों से इसे समझने की उम्मीद भी नहीं करता हूं। यह मेरे लिए बहुत निजी बात है। उल्लेखनीय है कि 46 वर्षीय गुलशन साल 2010 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई फिल्मों व वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।

‘उलझ’ के बारे में बात करें तो इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें जान्हवी एक आईएएस ऑफिसर के रोल में हैं जो सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर बनती हैं। उनके साथ काम करने वाले उन्हें नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की मदद से आगे बढ़ने वाली कहते हैं। फिल्म में आदिल हुसैन, रोशन मैथ्यू और मियांग चैंग भी हैं।

gulshan devaiah,actor gulshan devaiah,ulajh movie,janhvi kapoor,ulajh box office,indian 2 movie,netflix,kamal haasan

कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में 12 जुलाई को हुई थी रिलीज

साउथ इंडियन स्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म रिलीज होने के एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है तो जो लोग इसे थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं वो इसे घर बैठे देख सकते हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

नेटफ्लिक्स ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही ‘इंडियन 2’ के पोस्ट-थियेट्रिकल OTT अधिकार खरीद लिए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 50 करोड़ रुपए ही कमा पाई। आज 4 अगस्त को नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर 'इंडियन 2' के पोस्टर के साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा किया। आप इस फिल्म को चार भाषाओं में देख सकते हैं।

‘इंडियन 2’ में कमल हासन के साथ रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, जेसन लैम्बर्ट, गुलशन ग्रोवर और बॉबी सिम्हा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। उसमें कमल के साथ मनीषा कोईराला और उर्मिला थे। कमल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले एक सजग व्यक्ति सेनापति के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है। फिल्म के निर्देशक एस. शंकर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका