न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में हुआ भव्य स्वागत, ‘लियो’ ने एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को पछाड़ा

फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड पाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पहुंचने पर फैंस ने ढोल और पटाखों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 8:03:51

2 News : अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में हुआ भव्य स्वागत, ‘लियो’ ने एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को पछाड़ा

फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड पाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पहुंचने पर फैंस ने ढोल और पटाखों के साथ उनका स्वाकगत किया। अल्लू को मंगलवार (17 अक्टूबर) को नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

अल्लू के हैदराबाद लौटने के बाद प्रशंसकों ने पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अल्लू काले कुर्ते और सफेद पायजामे में दिख रहे हैं। फैंस उन पर फूल बरसा रहे हैं। वे अल्लू की फिल्मों की तख्तियां पकड़े हुए दिखे। बता दें कि तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अल्लू पहले अभिनेता हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर समारोह की तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने लिखा, "राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'' अल्लू फिलहाल अपनी मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को होगी रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'लियो' को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि हैदराबाद की सिविल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 20 अक्टूबर तक रोक लगा दी है जबकि इसकी रिलीज डेट 19 अक्टूबर (गुरुवार) है। हालांकि अब फिल्म के तय डेट पर रिलीज होने की खबर आई है।

कंट्रोवर्सी के बाद भी 'लियो' ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'लियो' की 19 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गई हैं। इससे फिल्म की 38.4 करोड़ रुपए की कमाई हो गई है। ये आंकड़े फिल्म के 11922 शो के लिए हुई बुकिंग के अनुसार हैं। ‘लियो’ ने 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को एडवांस बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

'जवान' के 15 लाख के करीब टिकट बिके थे। 'लियो' के हिंदी वर्जन को बिना किसी कट के दिखाया जाएगा। इसे UA सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट 17 सैकंड की है। बुक माय शो पर तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरू हो रहा है। फिल्म में तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार