न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा ने पिछले साल ठुकराए 100 करोड़ के ऑफर, आलिया बेटी को लेकर भारत में नहीं कर सकती ऐसा

गोविंदा कमाल के एक्टर हैं। उन्हें बॉलीवुड में निर्विवाद रूप से डांस और कॉमेडी का किंग माना जा सकता है। गोविंदा जब फिल्मों में किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 6:23:08

गोविंदा ने पिछले साल ठुकराए 100 करोड़ के ऑफर, आलिया बेटी को लेकर भारत में नहीं कर सकती ऐसा

गोविंदा कमाल के एक्टर हैं। उन्हें बॉलीवुड में निर्विवाद रूप से डांस और कॉमेडी का किंग माना जा सकता है। गोविंदा जब फिल्मों में किसी गाने पर थिरकते हैं तो उनके गजब के डांस स्टेप्स देखने लायक होते हैं। उनका हर अंग थिरकता है। रियलिटी शो और स्टेज पर डांसर आज भी उन्हें कॉपी करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बतौर कॉमेडियन गोविंदा ने अपनी जोरदार भाव भंगिमाओं से दर्शकों को खूब हंसाया है। किसी को तनाव दूर करना हो तो गोविंदा की फिल्में देख लें।

59 वर्षीय गोविंदा पिछले कुछ सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी सिने जगत में कोई डिमांड नहीं है, बल्कि उन्हें तो आज भी करोड़ों रुपए का मेहनताना देने की पेशकश की जाती है, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। गोविंदा ने खुद यह खुलासा किया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा ने हाल ही मीडिया से बात की।

गोविंदा ने कहा कि मैं किसी भी काम को आसानी से स्वीकार नहीं करता हूं, लेकिन जो लोग सोचते हैं कि मुझे काम नहीं मिल रहा है, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मुझ पर कृपा है बप्पा की। मैंने पिछले साल 100 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए। मैं शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मार रहा था क्योंकि मैं कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहा हूं। मेकर्स मुझे बहुत सारे पैसे ऑफर कर रहे थे, लेकिन मैं कोई रैंडम रोल नहीं करना चाहता हूं।

मुझे कुछ ऐसा चाहिए था जो मैंने पहले ना किया हो। कुछ एक्सट्रीम लेवल का। उल्लेखनीय है कि गोविंदा ने साल 1986 में ‘लव 86’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। वे इन दिनों कभी-कभार रियलिटी शो में गेस्ट के रूप में नजर आते हैं। गोविंदा की पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘रंगीला राजा’ थी। गोविंदा करीब 170 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

govinda,comedian govind,actor govinda,govinda dance,alia bhatt,ranbir kapoor,raha,alia bhatt raha

बेटी राहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लाल साड़ी में स्पॉट किया गया था। अब उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वे बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को लेकर खुलकर बोलती दिखीं। आलिया मां बनने के बाद से ही राहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव बनी हुई हैं।

आलिया का कहना है कि वो विदेश में बेटी को पार्क में घुमाने ले जाने जैसी सिंपल चीजों को एन्जॉय करती हैं। उन्होंने कहा हम सच में इंडिया में ऐसा नहीं कर सकते। मैं उसे इस तरह बाहर नहीं ले जा सकती। ये हमारे लिए थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड हो जाता है। तो बस इधर-उधर घूमना और उसे अपनी प्रैम में सोते हुए देखना, उसे कैफे में ले जाना और शॉपिंग करना मुझे पसंद है। मैं उसे छोटे कैरियर में डाल देती हूं और खुद बांध लेती हूं।

ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे मैं सच में करना पसंद करती हूं। अब मेरा हैंडबैग भी सिर्फ राहा के सामान से भरा रहता है। जब मैं मुंबई से लंदन जाती हूं तो मेरे बैग में मेरा सिर्फ पासपोर्ट होता है और इसके अलावा राहा का पैसिफायर, नैपकिन, बर्प क्लॉथ, मिटन्स और उसके एक्स्ट्रा सॉक्स होते हैं। साथ ही एक एक खिलौना भी। आलिया की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हिट रही थी। अब आलिया ‘जी ले जरा’ में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार