न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा की भांजी आरती ने गुपचुप रचाई शादी! Video किया शेयर, सारा-अनन्या ने बताया कौन है ओरी

दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने टीवी की दुनिया में अच्छी शौहरत हासिल की है। आरती सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 6:26:10

2 News : गोविंदा की भांजी आरती ने गुपचुप रचाई शादी! Video किया शेयर, सारा-अनन्या ने बताया कौन है ओरी

दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने टीवी की दुनिया में अच्छी शौहरत हासिल की है। आरती सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस से जुड़े रहने के लिए वह आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती हैं। अब आरती ने एक बार फिर से कुछ ऐसी पोस्ट की है जो सबके बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। दरअसल आरती ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह शादी के जोड़े में नई दुल्हन की तरह श्रृंगार करती दिख रही हैं।

लोग अटकलें लगा रहे हैं कि आरती ने गुपचुप शादी कर ली। कुछ सेलेब्स तो आरती से पूछ रहे हैं कि उन्हें शादी का न्यौता क्यों नहीं दिया। आरती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वो हाथ में लाल रंग की साड़ी पहने, नई नवेली दुल्हन की तरह गहनों से सजी हुई नजर आ रही हैं। आरती मांग में सिंदूर भर रही हैं। वह घर के मंदिर के सामने बैठकर पूजा भी कर रही हैं। आरती के बैकग्राउंड में भी शादी जैसा माहौल है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता ने आरती को दुल्हन के वेश में देख हैरानी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- 'शादी में नहीं बुलाया?।’ साथ ही कई फैंस शादी के बारे में जानना चाह रहे हैं। आरती ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती बिग बॉस के सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट भी चुनौती पेश कर चुकी हैं।

इंटरनेट सेंसेशन ओरी के बारे में करण ने पूछा सवाल तो सारा-अनन्या ने कहा...

इन दिनों एक चेहरा अक्सर कई सेलेब्रिटीज के साथ नजर आता है। उसको लेकर लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल उठते हैं। वे जानना चाहते हैं कि ये है कौन। हम बात कर रहे हैं इंटरनेट सेंसेशन ओरी की। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाले चैट शो 'कॉफी विद करण’ में एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे ने ओरी के बारे में खुलासा किया है। ओरी के साथ इन दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है।

होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह वास्तव में कौन हैं। करण ने पूछा, "ओरी कौन है, दुनिया जानना चाहती है।" इस बारे में बात करते हुए सारा ने कहा,“वह कई चीजों में माहिर हैं, वह वास्तव में काफी फनी है।” अनन्या ने कहा, “वह कैप्शन के मामले में अच्छा है, इसलिए मैं उससे कैप्शन मांगती रहती हूं।

मुझे नहीं पता कि वह करता क्या है। वह खुद पर ही काम करता है।” ओरी का पूरा नाम ओरहान अवात्रमणि है और वह अक्सर स्टार किड्स के साथ नजर आते हैं। ओरी हर बी-टाउन पार्टी की जान हैं और उनका सोशल मीडिया हैंडल ग्लैमर जगत के दिग्गजों के साथ उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका