न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा ने परिवार और पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन, करिश्मा ने शेयर की तैमूर के बर्थडे की Photos

डांस और कॉमेडी किंग गोविंदा का आज गुरुवार (21 दिसंबर) को जन्मदिन है। वे 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर गोविंदा को चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 6:33:07

2 News : गोविंदा ने परिवार और पैपराजी के साथ मनाया जन्मदिन, करिश्मा ने शेयर की तैमूर के बर्थडे की Photos

डांस और कॉमेडी किंग गोविंदा का आज गुरुवार (21 दिसंबर) को जन्मदिन है। वे 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर गोविंदा को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। गोविंदा बर्थडे पर पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान गोविंदा ने पैपराजी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बेटा यशवर्धन और बेटी टीना थी।

गोविंदा जहां ब्लैक शर्ट, जैकेट और पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे तो वहीं सुनीता भी गोल्डन एंड ब्लैक को-ऑर्ड सेट में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। यशवर्धन भी काफी शानदार लुक में नजर आए और टीना भी कमाल लग रही थीं। गोविंदा सड़क पर ही चॉकलेट केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। गोविंदा को सुनीता केक खिलाती नजर आईं। गोविंदा ने गरीब बच्चों से हाथ मिला उन पर प्यार लुटाया।

गोविंदा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि गोविंदा ने साल 1986 में लव 86 के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। गोविंदा को 90 के दशक में जबरदस्त सफलता मिली। उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। गोविंदा की डायरेक्टर डेविड धवन के साथ जोड़ी खूब जमी। गोविंदा पिछले कुछ सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। गोविंदा राजनीति का स्वाद भी चख चुके हैं।

करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर बुधवार (20 दिसंबर) को 7 साल का हो गया। सैफ-करीना ने इस मौके पर हर साल की तरह ग्रैंड पार्टी रखी और फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पटौदी पैलेस में गुब्बारों से डेकोरेशन किया गया और मिक्की माउस वाला झूला लगाया गया। तैमूर का ग्रे टीशर्ट और पिंक शॉर्ट्स में कूल लुक देखने को मिला। करिश्मा भांजे को बाहों में लिए पोज देती नजर आईं। करिश्मा ने सैफ और करीना के साथ भी पोज दिए। करीना मल्टीकलर टॉप के साथ डेनिम पैंट में दिखीं।

करिश्मा ने तैमूर के बर्थडे केक की भी फोटो शेयर की है। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा-“हमारे टिम टैमी को जन्मदिन मुबारक।” बता दें कि करिश्मा फिल्म हम साथ-साथ हैं में सैफ की हीरोईन थीं। उल्लेखनीय है कि तैमूर की बुआ सोहा व सबा अली खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन की झलक दिखाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम