न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ओएमजी 2’ के एक्टर गोविंद नामदेव बोले, ‘खूब कैंचियां चलीं’, ...तो इस एक्ट्रेस की होगी ‘डॉन 3’ में एंट्री, Video Viral

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म 'गदर 2' की सुनामी में भी बहने से बच गई। सेक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 8:08:07

‘ओएमजी 2’ के एक्टर गोविंद नामदेव बोले, ‘खूब कैंचियां चलीं’, ...तो इस एक्ट्रेस की होगी ‘डॉन 3’ में एंट्री, Video Viral

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म 'गदर 2' की सुनामी में भी बहने से बच गई। सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक दोनों ने बढ़िया प्रतिक्रिया दी। फिल्म में अक्षय, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ एक्टर गोविंद नामदेव भी नजर आए। सीन्स कम होने की वजह से गोविंद का किरदार ज्यादा उभरकर नहीं आ पाया।

गोविंद ने अब कम सीन्स होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि खूब कैचियां चली हैं। हमें बस यही डर था कि फिल्म के साथ कुछ गलत ना हो जाए। ऐसा कर के बहुत सारे डायलॉग्स, कई सारे सीन्स, सब कटते चले गए। वैसे तो मेरा पूरा किरदार ही बिगड़ गया। हालांकि मुझे अब इस बात का दुख नहीं है क्योंकि ऑडियंस को फिल्म पसंद आई। मुझे जितना मिला, मैं उससे अब संतुष्ट हूं।

दर्शकों को फिल्म पसंद आनी चाहिए, बस यही काफी होता है हम लोगों के लिए। बता दें कि अनिल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारत में अब तक कुल कलेक्शन 141 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। यह 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया था। 68 साल के गोविंद नामदेव अब तक कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।

शुक्रवार को ‘डॉन 3’ के प्रोड्यूसर्स से मिलीं कियारा आडवाणी

पिछले दिनों फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की थी। ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि इसको लेकर एक बड़ा संकेत मिल गया है। कहा जा रहा है कि रणवीर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं।

दरअसल फिल्म के मेकर्स ने कियारा से बात की है। शुक्रवार (1 सितंबर) को कियारा ‘डॉन 3’ के प्रोड्यसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट की गई थीं। इससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि कियारा ही ‘डॉन 3’ में दिखेंगी। यानी प्रियंका चोपड़ा की जगह नई ‘रोमा’ कियारा हो सकती हैं।

सामने आए वीडियो में कियारा को सूट पहने बेहद सिंपल लुक में देखा गया। वह हाथ हिलाते हुए पैपराजी को पोज देती नजर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। ऐसा लगा कि उनकी ‘डॉन 3’ के मेकर्स के साथ सकारात्मक मुलाकात रही। सोशल मीडिया पर उनके फैन उन्हें ‘डॉन 3’ की हीरोईन के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार