न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरबाज की शादी पर जॉर्जिया ने दी यह रिएक्शन, इस एक्ट्रेस पर लगा शादी के लिए फ्री कपड़े मांगने का आरोप

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (56) ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 11:42:19

2 News : अरबाज की शादी पर जॉर्जिया ने दी यह रिएक्शन, इस एक्ट्रेस पर लगा शादी के लिए फ्री कपड़े मांगने का आरोप

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान (56) ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। तब से ही वे लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरबाज की पहली शादी मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज की जिंदगी में एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हो गई थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अरबाज का जॉर्जिया से भी ब्रेकअप हो गया था।

दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंच पाया। एक इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया ने बताया था कि उनका अरबाज के साथ साल 2022 में ब्रेकअप हो चुका है। अब जॉर्जिया ने जूम से बात करते हुए अरबाज को एक अच्छा इंसान बताया। जॉर्जिया ने कहा कि हम अलग हो गए और एक साथी को छोड़ने का खालीपन हमेशा रहेगा। छोड़ना आसान नहीं है, क्योंकि आप व्यक्तिगत रूप से किसी के साथ रिश्ते में शामिल हैं। लेकिन जब रिश्ता खत्म हो जाए तो आगे बढ़ना ही पड़ता है।

अब मैं भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं। जॉर्जिया ने अरबाज को उनकी दूसरी शादी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और मैं भी जिंदगी के दूसरे अध्याय में आगे बढ़ चुकी हूं। जॉर्जिया ने अपनी डेटिंग की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि मैं एक खास अभिनेता को डेट कर रही हूं, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं। भले ही ऐसी खबरें जंगल की आग की तरह फैल रही हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

एक्ट्रेस सुरभि चंदना पर फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने लगाय आरोप

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। ‘इश्कबाज’ फेम सुरभि ने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी को लेकर अनाउंसमेंट की थी। वह शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सुरभि जयपुर में 1 और 2 मार्च को शादी करेंगी। सुरभि ने हाल ही में प्री वेडिंग शूट करवाया है। इस बीच कुछ डिजाइनर्स ने सुरभि पर फ्री में कपड़े मांगने का आरोप लगाया है।

फैशन डिजाइनर आयुष केजरीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सुरभि ने शादी के लिए फ्री में कपड़े मांगे हैं। आयुष ने सुरभि संग बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आयुष ने कहा कि सुरभि की स्टाइलिस्ट साची विजयवर्गीय ने उनके लिए फ्री में कपड़ों की मांग की है। इसके साथ ही मैसेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि डिजाइनर ने सुरभि की शादी की डेट्स भी शेयर की हैं। आयुष ने मुफ्त में कपड़े देने से साफ तौर पर मना कर दिया है।

आयुष ने कहा कि सेलिब्रिटीज अपनी शादी के लिए मुफ्त में कपड़ों की मांग कर रहे हैं। मुझे इससे काफी दिक्कत है और मैं इस चीज से बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेटेड हूं। सेलिब्रिटीज जो जयपुर में एक लेविश वेडिंग कर सकते हैं और वे बेशक इसके लिए पैसे दे रहे होंगे, तो शादी के कपड़ों के लिए पेमेंट देने में क्या दिक्कत है। आप सेलिब्रिटी हैं, तो आपको लगता है कि मैं आपको फ्री में कपड़े दे दूं, लेकिन मैं नहीं दूंगा। अभी तक इस बारे में सुरभि की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम