न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के वर्सोवा में गौहर खान ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 10:01:12

मुंबई के वर्सोवा में गौहर खान ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इस बार वह किसी फिल्म या शो के लिए नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में अपने निवेश को लेकर सुर्खियों में हैं। गौहर खान ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं, और इन अपार्टमेंट्स की कीमत इतनी है कि सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के इन नए अपार्टमेंट्स के बारे में पूरी जानकारी।

गौहर खान ने मुंबई के वर्सोवा जैसे प्रमुख और पॉश इलाके में तीन शानदार अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। इन फ्लैट्स की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, IGR की वेबसाइट पर स्क्वायर यार्ड्स के दस्तावेजों का विश्लेषण करने के बाद यह सामने आया कि ये तीनों अपार्टमेंट्स एक ही रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। हालांकि, एक अपार्टमेंट पूरी तरह से गौहर खान के नाम से दर्ज किया गया है, जबकि बाकी के दो अपार्टमेंट्स गौहर और उनके पति जैद दरबार के संयुक्त नाम पर हैं।

इतने करोड़ में खरीदा पहला अपार्टमेंट

गौहर खान ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में अपना पहला अपार्टमेंट 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह ट्रांसजैक्शन फरवरी 2025 में रजिस्टर किया गया था, और इसके लिए IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, यह प्रॉपर्टी शिव कुटीर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड वर्सोवा में स्थित है। इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1104.75 स्क्वायर फीट और बिल्ट-अप एरिया 1326.11 स्क्वायर फीट है। इस ट्रांसजैक्शन में एक कार पार्किंग की जगह भी शामिल की गई है। इसके साथ ही, स्टैम्प ड्यूटी के तौर पर 13.98 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 30,000 रुपये का भुगतान किया गया है।

बात करें बाकी दो फ्लैट्स की तो गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने मिलकर उसी प्रोजेक्ट में दो अन्य अपार्टमेंट्स खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत 7.33 करोड़ रुपये है। इन दोनों अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 2393 स्क्वायर फीट और बिल्ट-अप एरिया 2872.56 स्क्वायर फीट है। इन फ्लैट्स में दो कार पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। इन ट्रांसजैक्शन्स पर स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 43.97 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 30,000 रुपये का भुगतान किया गया है।

वर्सोवा का इलाका मुंबई के पश्चिम में स्थित है और यहां के अपार्टमेंट्स शहर की सभी प्रमुख सुविधाओं से अच्छे तरीके से जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ