न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौहर खान ने मक्का-मदीना से दिखाया बेटे का चेहरा, अनन्या की बहन अलाना ने बता दिया लड़का होगा या लड़की

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने पिछले दिनों खत्म हुआ डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ होस्ट किया था। इस दौरान गौहर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 6:45:36

2 News : गौहर खान ने मक्का-मदीना से दिखाया बेटे का चेहरा, अनन्या की बहन अलाना ने बता दिया लड़का होगा या लड़की

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने पिछले दिनों खत्म हुआ डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ होस्ट किया था। इस दौरान गौहर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। गौहर काम के साथ-साथ मदरहुड को भी एन्जॉय कर रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रमजान के महीने में गौहर ने पवित्र शहर मक्का-मदीना की यात्रा की है। वह पति जैद दरबार और बेटे जिहान के साथ उमराह करने गई हैं। गौहर ने वहां जेहान का फेस रिवील कर दिया। फैंस लंबे समय से जेहान का चेहरा देखना चाह रहे थे।

दरअसल गौहर ने सऊदी अरब से कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस अपने छोटे राजकुमार को सर्वशक्तिमान के घर से दुनिया को पहला सलाम दिलाना चाहते थे..उम्मीद है कि वे हमारे सनशाइन से खुश होंगे! आमीन. हमारा जेहान, प्यार और आशीर्वाद दें। ढेर सारा प्यार..” वीडियो में जेहान अपनी क्यूट स्माइल बिखेरता हुआ दिख रहा है। गौहर व जैद ने उसे गोद में उठा रखा है। गौहर ने बुर्का पहना है और जैद पारंपरिक कपड़ों में हैं।

गौहर ने इससे पहले एयरपोर्ट से लेकर सऊदी अरब तक के सफर का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वह जैद के साथ ट्रिप की झलकियां दिखा रही थीं। गौहर ने लिखा था, “सुभान अल्लाह! कपल के रूप में, हमने माता-पिता के रूप में यहां आने का सपना देखा था और अल्हम्दुलिल्लाह हमें यह अवसर मिला। मदीना हमारे दिमाग के साथ। अल्लाह इस सफर को सभी के लिए आसान और सफल बनाए...आमीन।”

अमेरिका में रह रहीं अलाना ने इंस्टाग्राम पर जेंडर रिवील वीडियो किया शेयर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने हाल ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। जल्द ही वह पति इवोर मैक्रे के साथ बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अलाना ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जेंडर रिवील वीडियो शेयर किया है। इसमें अलाना केक काट कर जेंडर बता रही हैं। उन्होंने जो केक काटा उससे ब्लू क्रीम निकली जो इस बात का साइन है कि अलाना बेबी बॉय को जन्म देंगी।

इसका मतलब है कि अनन्या भांजे की मौसी बनेंगी। अलाना पति के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं और वहां पर जेंडर की जांच कराना अवैध नहीं है। अमेरिका में जेंडर रिवील एक खास इवेंट की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। अलाना और मैक्रे भी इसी इवेंट का हिस्सा बने। कपल ऑल-व्हाइट कैजुअल आउटफिट में नजर आया।

अलाना और मैक्रे को एक गार्डन में बैंच के पास बैठे हुए देख सकते हैं, जिस पर 'बेबी' लिखा हुआ है और एक हार्ट शेप के केक को खूबसूरती से सजाया गया है। आस-पास कैंडल, बैलून, पेस्टल फूल और टेडी बियर भी हैं। बता दें कि अलाना अमेजन प्राइम के शो 'द ट्राइब' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका