न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पीएम मोदी का लिखा गीत ‘गरबो’ हुआ रिलीज, जैकलीन के लिए 9 दिन का उपवास रखेगा सुकेश, फिर लिखा खत

नवरात्रि से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे हुए गीत का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। उनके लिखे गाने को म्यूजिक डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 8:03:32

2 News : पीएम मोदी का लिखा गीत ‘गरबो’ हुआ रिलीज, जैकलीन के लिए 9 दिन का उपवास रखेगा सुकेश, फिर लिखा खत

नवरात्रि से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे हुए गीत का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। उनके लिखे गाने को म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची ने संगीतबद्ध किया है। ध्वनि भानुशाली ने इसे अपने सुरों से सजाया है। गाने का टाइटल 'गरबो' है। ध्वनि वीडियो में दिखाई भी देती हैं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'डियर नरेंद्र मोदी जी... तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा बहुत पसंद आया।

हम चाहते थे एक फ्रेश रिदम, संगीत और लय के साथ इस गाने को बनाएं। जस्ट म्यूजिक ने इस वीडियो को बनाने में हमारी मदद की।' ध्वनि के ट्वीट पर जवाब देते हुए मोदी ने लिखा, 'सालों पहले लिखे गए गरबा की इस सुंदर प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जस्ट म्यूजिक की टीम को धन्यवाद। मैंने इसे सालों पहले लिखा था। इससे कई यादें लौटी हैं। मैंने कई सालों से नहीं लिखा है लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा जिसे मैं नवरात्रि में शेयर करूंगा।'

इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 'कितना सुंदर है, चाहे अटल जी की कविताएं हों या नरेंद्र मोदी जी के गाने और कहानियां कहने की बात हो। हमारे इन महान नायकों को कला में डूबे हुए देखकर खुशी होती है। नवरात्रि 2023 गरबा। सभी कलाकारों के लिए प्रेरणादायक।' उल्लेखनीय है कि कंगना हमेशा मोदी की नीतियों और कार्यप्रणाली की सराहना करती हैं।

garba song,pm narendra modi,navratri,sukesh chandrashekhar,jacqueline fernandez,dhvani bhanushali,tanishk bagchi

जैकलीन दोहा के शो में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी : सुकेश

200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के लिए प्यार बढ़ता ही जा रहा है। सुकेश ने जैकलीन के नाम एक और खत भेजा है। सुकेश ने लिखा है कि वह जैकलीन की भलाई के लिए और उनके आस-पास की नेगेटिविटी को दूर रखने के लिए नवरात्रि में नौ दिनों का उपवास रखेगा। उन्होंने जैकलीन को टाइग्रेस कहते हुए उनकी काफी तारीफ की और दोहा में उनकी मौजदूगी की भी प्रशंसा की।

सुकेश ने जैकलीन को ‘बेबी’ लिखा। उसने लिखा कि जैकलीन दोहा के शो में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। जैकलीन से ज्यादा सुंदर कोई नहीं है। कल से नवरात्रि शुरू हो रही है, मैं अपने जीवन में पहली बार तुम्हारी भलाई के लिए और हमारे आस-पास की नेगेटिविटी को दूर रखने के लिए पूरे नौ दिनों का उपवास रखने जा रहा हूं। सुकेश इससे पहले भी 4 बार लेटर लिखकर जैकलीन के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुका है।

मार्च में अपने बर्थडे पर सुकेश ने ऐसा ही लेटर लिखा था। फिर अप्रैल में भी उसका एक खत मीडिया के सामने आया था। मई में उसने लेटर के जरिए बताया था कि उसके दिल में क्या चल रहा है। सुकेश हमेशा दावा करता रहा है कि वह जैकलीन के साथ प्यार में था। इस दौरान उसने कई महंगे गिफ्ट भी दिए थे। सुकेश के जैकलीन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका