न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की बहन अर्पिता के घर पधारे गणपति, वीडियो वायरल, कार्तिक ने किए लालबाग चा राजा के दर्शन

गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। वहां फिल्म इंडस्ट्री की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 7:16:41

सलमान की बहन अर्पिता के घर पधारे गणपति, वीडियो वायरल, कार्तिक ने किए लालबाग चा राजा के दर्शन

गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। वहां फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों पर भी इसका खुमार छाया रहता है। सेलेब्स अपने घर बप्पा का स्वागत करने में लगे हैं। इस बीच, सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी गणपति पधार चुके हैं और उनके परिवार ने बप्पा का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि सलमान के लिए गणेश चतुर्थी बेहद खास है।

हर साल अर्पिता गणपति को लेकर आती हैं। इसके बाद पूरा परिवार मिलकर जबरदस्त जश्न मनाता है। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर अर्पिता के घर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सलमान की मां सलमा खान, बहन अलवीरा खान और अर्पिता आरती के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं।

अलवीरा और अर्पिता मां का हाथ पकड़कर उन्हें मूर्ति तक लेकर गईं। इसके बाद मां ने गणेशजी की आरती की और उनका स्वागत किया। गणपति लाल कपड़े में पूरी तरह से ढके हुए पहुंचे। पूजा के बाद गाड़ी के आगे नारियल भी फोड़ा गया। इसके बाद अर्पिता ने बप्पा को गोद में लिया और अंदर लेकर गईं।

कार्तिक आर्यन के साथ सेल्फी लेने के लिए टूट पड़े फैंस

लालबाग चा राजा गणपति पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल है, जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश चतुर्थी पर एक्टर कार्तिक आर्यन भी लालबाग चा राजा के दर्शन करने पहुंचे। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस को भी लालबाग चा राजा के दर्शन करा दिए।

कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “साल का सबसे खुशियों भरा दिन, गणपति बप्पा मोरया।” कार्तिक को पैपराजी ने भी पंडाल के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान कार्तिक ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। कार्तिक पिंक कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने दिखे। इसके साथ उन्होंने स्लीपर पहनी हुई थी। कार्तिक को देख फैंस क्रेजी हो गए और उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए टूट पड़े।

कार्तिक ने कुछ फैंस संग सेल्फी भी खिचवाईं। कार्तिक के काम की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म “सत्यप्रेम की कथा” थी, जिसमें कियारा आडवाणी उनके साथ थीं। वे फिलहाल फिल्म “चंदू चैंपियन” की शूटिंग में बिजी हैं। उनके पास “भूल भुलैया 3” समेत कुछ और फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका